भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार शाम इंग्लैंड को हराकर फाइनल का टिकट कंफर्म कर लिया है। भारतीय टीम सेमीफाइनल में जीतकर दूसरी फाइनलिस्ट बन गई है और अब फाइनल में न्यूजीलैंड के साथ मुकाबला करेगी। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रन बनाए, जिसमें संजू सैमसन ने 89 रन की शानदार पारी खेली और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा कि प्लेयर ऑफ द मैच तो बुमराह को मिलना चाहिए था।
भारतीय टीम ने जो 253 रनों का विशाल स्कोर इंग्लैंड के सामने खड़ा किया था उसमें विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का अहम योगदान रहा है। संजू सैमसन ने शानदार पारी खेलते हुए 89 रन बनाए और लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक जमाया। उनकी पारी बदौलत भारतीय टीम इंग्लैंड के सामने 250 से ज्यादा रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखने में सफल रही।
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड को पटखनी देकर फाइनल में पहुंचा भारत, सेमीफाइनल में बने ऐतिहासिक रिकॉर्ड
सैमसन ने बुमराह को दिया क्रेडिट
मैच के बाद संजू सैमसन ने जसप्रीत बुमराह को इस जीत का क्रेडिट दिया है। जब वह प्लेयर ऑप द मैच का टाइटल लेने के बाद बात कर रहे थे तो उन्होंने कहा ति इस मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच का टाइटल तो बुमराह को मिलना चाहिए था। उनके अनुसार, बुमराह ऐसे गेंदबाज हैं, जो कई पीढ़ियों में एक बार पैदा होते हैं और उन्होंने इस मैच में भी कमाल की गेंदबाजी की।
संकटमोचन बने बुमराह
मैच के दौरान एक पल ऐसा आ गया था जब लग रहा था कि टीम इंडिया का फाइनल में पहुंचना मुश्किल है। इंग्लैंड को लास्ट के तीन ओवर में जीत के लिए 45 रन की जरूरत थी। जैकब बेथेल 42 गेंद में 94 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे और सैम करन क्रीज पर उनका साथ दे रहे थे। जैकेब भारतीय गेंदबाजों के लिए आफत बन गए थे। ऐसे में टीम इंडिया ने बुमराह को जिम्मेदारी दी।
बुमराह ने 18वें ओवर में महज 6 रन दिए और भारत को मजबूती से वापस ला दिया। आखिरी ओवर 2 ओवर में अब इंग्लैंड को 39 रन चाहिए थे। बुमराह ने इस मैच में 4 ओवर में महज 33 रन ही दिए और हैरी क्रूक का विकेट भी लिया।
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया फाइनल में पहुंची, इंग्लैंड को 7 रन से हराया; बेथेल का शतक बेकार
संजू सैमसन ने की तारीफ
बुमराह की शानदार पारी के बावजूद संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। हालांकि, संजू सैमसन ने भी जीत का क्रेडिट बुमराह को दे दिया और कहा, 'बुमराह वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं। वह ऐसे गेंदबाज हैं जो एक जेनरेशन में एक ही होता है और उन्होंने एक बार फिर से इस बात को साबित किया है।'