शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में किसी टीम के लिए 200 रन बनाना बेहद आसान है। अब तक 20 मैचों में टीमों ने 16 बार 200 रन का आंकड़ा पार किया है। बल्लेबाजों की दबंगई का आलम ये है कि 264 रन भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत में अभिषेक शर्मा की अमृतसर सूरमाज ने यह टोटल खड़ा किया था, जिसे प्रभसिमरन सिंह की तूफानी पारी (56 गेंद में 117 रन) की मदद से जालंधर वॉरियर्स महज 16.5 ओवर में 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।
पंजाब की इस लीग में 4 बार 200 या उससे ज्यादा रन का टारगेट चेज हो चुका है। ये आंकड़े बताते हैं कि गेंदबाजों के साथ कैसा सलूक हुआ है। तेज गेंदबाज बुरी तरह से पिट रहे हैं। लुधियाना लायंस के पेसर साहिल भास्कर विकेट लेने के मामले में सबसे आगे चल रहे हैं लेकिन उनकी इकॉनमी 10 के ऊपर की है।
सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे तेज गेंदबाज सुमित शर्मा भी प्रति ओवर लगभग 10 रन खर्च रहे हैं। बठिंडा रॉयल्स के इस पेसर ने अब तक 9 विकेट झटके हैं। जालंधर वॉरियर्स के लिए खेल रहे दाएं हाथ के तेज गेंदबाज सुखदीप बाजवा ने 8 विकेट लिए हैं और उनकी इकॉनमी 13 के करीब है। आयुष गोयल तो 14.50 रन प्रति ओवर खर्च रहे हैं।
यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या की वापसी, ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ इंडिया A में मिली जगह
स्पिनर्स का क्या हाल है?
शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में तेज गेंदबाजों के बनिस्बत स्पिनर्स का प्रदर्शन अच्छा माना जा सकता है। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर काबिज कार्तिक चड्ढा बेहद किफायती गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 7 मैचों में 5.33 की बेहतरीन इकॉनमी से 11 विकेट चटकाए हैं। टूर्नामेंट में कम से कम 1 विकेट लेने वाले गेंदबाजों में इस लेग स्पिनर की इकॉनमी सबसे बेहतर है।
इंडियन प्रीमियर लीग (
IPL
) के 2026 सीजन में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे रघु शर्मा भी कंजूसी भरी गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 7 मैचों में 7.95 की इकॉनमी से 8 विकेट झटके हैं। स्पिनर्स में तेजप्रीत सिंह (10 विकेट) और गुरविंदर सिंह भुल्लर काफी महंगे रहे हैं। तेजप्रीत की इकॉनमी 12 के ऊपर है, जबकि गुरविंदर 13.33 की इकॉनमी से रन दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: मसूरी और सेलाकुई के बीच खिताब जंग, कहां दिखेगा देहरादून टी20 लीग का फाइनल?
सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों का हाल
- साहिल भास्कर (पेसर): 12 विकेट, इकॉनमी - 10.57
- कार्तिक चड्ढा (स्पिनर) : 11 विकेट, इकॉनमी - 5.33
- तेजप्रीत सिंह (स्पिनर): 10 विकेट, इकॉनमी - 12.37
- सुमित शर्मा (पेसर): 9 विकेट, इकॉनमी - 9.97
- हरप्रीत बराड़ (स्पिनर): 9 विकेट, इकॉनमी - 11.00
- रघु शर्मा (स्पिनर): 8 विकेट, इकॉनमी - 7.92
- कृष भगत (पेसर): 8 विकेट, इकॉनमी - 8.79
- आकाश पांडेय (स्पिनर): 8 विकेट, इकॉनमी - 10.94
- सुखदीप बाजवा (पेसर): 8 विकेट, इकॉनमी - 12.81
- गुरविंदर सिंह भुल्लर (स्पिनर): 8 विकेट, इकॉनमी - 13.33
- आयुष गोयल (पेसर): 8 विकेट, इकॉनमी - 14.50