देहरादून टी20 लीग 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर है। आज (9 सितंबर) इस लीग का फाइनल मुकाबला खेला जाना है, जिसमें मसूरी थंडर्स और सेलाकुई स्ट्राइकर्स की टीमें आमने-सामने हैं। मसूरी थंडर्स ने पहले सेमीफाइनल मुकाबले में कप्तान नीरज सिंह राठौर की 62 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी और अंशुल कुमार के 5 विकेट के दम पर विकासनगर धमाका को 4 रन से हराकर फाइनल का टिकट कटाया था।
दूसरी तरफ सेलाकुई स्ट्राइकर्स ने दूसरे सेमीफाइनल मैच में प्रियांक सिंह (3 विकेट), कप्तान पीयूष जोशी (नाबाद 64 रन) और आर्यन कपूर (नाबाद 43 रन) के एकजुट प्रदर्शन की बदौलत डोईवाला किंग्स को 7 विकेट से रौंदकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की। अब मसूरी और सेलाकुई की टीमें चमचमाती ट्रॉफी के लिए भिड़ने वाली हैं। आइए फाइनल मुकाबले से जुड़ी सभी जानकारियां आपको बताते हैं।
यह भी पढ़ें: US ओपन के क्वार्टर-फाइनल में हारे कार्लोस अल्काराज, बेन शेल्टन ने किया बाहर
देहरादून टी20 लीग का फाइनल कितने बजे से खेला जाएगा?
मसूरी थंडर्स और सेलाकुई स्ट्राइकर्स के बीच फाइनल मुकाबला शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा।
देहरादून टी20 लीग का फाइनल कहां खेला जाएगा?
मसूरी थंडर्स और सेलाकुई स्ट्राइकर्स के बीच होने वाला खिताबी मुकाबला देहरादून के अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में खेला जाएगा।
देहरादून टी20 लीग का फाइनल TV पर कहां दिखेगा?
मसूरी थंडर्स और सेलाकुई स्ट्राइकर्स के बीच खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले को टीवी पर लाइव देखने के लिए ABP स्पोर्ट्स को ट्यून करना होगा।
देहरादून टी20 लीग का फाइनल मोबाइल पर कैसे देखें?
मसूरी थंडर्स और सेलाकुई स्ट्राइकर्स के बीच खेला जाने वाला खिताबी मुकाबले को मोबाइल पर FanCode ऐप्प पर देख सकते हैं। लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा FanCode वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: तिलक वर्मा 99 पर OUT, दलीप ट्रॉफी फाइनल में शतक से चूके, ईस्ट जोन की जीत पक्की!
दोनों टीमों का स्क्वॉड:
मसूरी थंडर्स - आकाश मधवाल (कप्तान), आर्यन गर्ग, नीरज राठौर, पूर्वांश ध्रुव, लक्ष्य रायचंदानी, अखिल सिंह रावत, हर्ष पटवाल, अनमोल सिंह, एलेन चेतन, रक्षित रोही, अतुल सैनी, दीपेश सिंह, शुभम नैनवाल, अर्णव बंसल, जोंटी रावत, आयुष चौहान, पारघी दीपाल हरिभाई, प्रियांशु रावत, आरव लोकेश सिंह, आर्यन गोदियाल।
सेलाकुई स्ट्राइकर्स - पीयूष जोशी (कप्तान), विजय शर्मा, सिद्धार्थ गुप्ता, आर्यन शर्मा, अभय क्षेत्री, अंकित महोरी, निखिल हर्ष, संस्कार रावत, शिवांश गौतम, नमन शर्मा, निशू पटेल, अभिउदय भटनागर, समीर राय, केशव कुमार राणा, प्रियंक सिंह, आर्यन कपूर, नितीश जोशी, क्षितिज नेगी, जितेन्द्र पाल, प्रज्वल, बिनाय सिंह।