logo

मूड

ट्रेंडिंग:

US ओपन के क्वार्टर-फाइनल में हारे कार्लोस अल्काराज, बेन शेल्टन ने किया बाहर

कार्लोस अल्काराज US ओपन 2026 से बाहर हो गए हैं। 4 घंटे 28 मिनट तक चले क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में उन्हें बेन शेल्टन ने हरा दिया।

Carlos Alcaraz US Open

हार के बाद कोर्ट से बाहर निकलते कार्लोस अल्काराज, Photo Credit: Screengrab via US Open/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

डिफेंडिंग चैंपियन कार्लोस अल्काराज US ओपन 2026 से बाहर हो गए हैं। बेन शेल्टन ने पांच सेट तक चले मैराथन मुकाबले में उन्हें 6-7 (5), 6-1, 6-3, 1-6, 7-6 (10-7) से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। यह मुकाबला 4 घंटे 28 मिनट तक चला और सुबह 3 बजकर 33 मिनट पर खत्म हुआ। इस तरह से यह यूएस ओपन में सबसे देर तक चलने वाला मैच बन गया है।

 

 इससे पहले यूएस ओपन में सबसे देर तक चले मुकाबले में भी अल्काराज शामिल थे। उन्होंने 2022 के क्वार्टर फाइनल में यानिक सिनर को हराया था और फिर 19 साल की उम्र में अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था। यह मैच सुबह दो बजकर 50 मिनट पर समाप्त हुआ था।

 

सेमीफाइनल में शेल्टन का मुकाबला 11वीं वरीयता प्राप्त फ्रांसिस टियाफो से होगा, जिन्होंने एलेक्स मिशेलसन को 5-7, 3-6, 7-5, 6-3, 7-6 (10-6) से हराया। टियाफो ने तीसरी बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। शेल्टन और टियाफो के सेमीफाइनल में आमने-सामने होने से यह सुनिश्चित हो गया है कि अमेरिका का एक पुरुष खिलाड़ी फाइनल में पहुंचेगा। एंडी रॉडिक के 2003 में खिताब जीतने के बाद अमेरिका का कोई भी पुरुष खिलाड़ी ग्रैंड स्लैम खिताब नहीं जीत पाया है।

 

यह भी पढ़ें: तिलक वर्मा 99 पर OUT, दलीप ट्रॉफी फाइनल में शतक से चूके, ईस्ट जोन की जीत पक्की!

तीसरी बार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे अल्काराज

शेल्टन ने तीसरी बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। इससे पहले वह 2023 में अमेरिकी ओपन और 2025 ऑस्ट्रेलियाई ओपन के अंतिम-4 में पहुंचे थे। शेल्टन ने दूसरे सेट की शुरुआत से ही लगातार नौ गेम जीतकर मैच पर अपना नियंत्रण बना लिया था। दाहिनी कलाई की चोट के कारण अप्रैल के बाद अपने पहले टूर्नामेंट में खेल रहे अल्काराज ने चौथा सेट जीतकर वापसी की। वह थोड़ा अस्वस्थ लग रहे थे। उन्होंने अंतिम सेट शुरू होने से पहले उल्टी भी की।

 

यह भी पढ़ें: यशस्वी नंबर-1, ऋतुराज... एशियन गेम्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 भारतीय

सबालेंका और पेगुला भी सेमीफाइनल में पहुंचीं

महिला वर्ग में एरिना सबालेंका और जेसिका पेगुला अंतिम-4 में पहुंचने में सफल रहीं। सबालेंका को जब लग रहा था कि अमेरिकी ओपन में लगातार तीसरा खिताब और महिला वर्ग में नंबर एक रैंकिंग बनाए रखने का उनका सपना टूट रहा है तब उन्होंने साबित किया कि वह आखिर तक हार मानने वाली नहीं हैं। सबालेंका ने मंगलवार को रोमांचक मुकाबले में विंबलडन चैंपियन लिंडा नोस्कोवा को 7-6 (1), 3-6, 7-6 (10-7) से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जहां उनका सामना जेसिका पेगुला से होगा। 

 

सबालेंका ने मैच के बाद कहा, 'क्या जबरदस्त मुकाबला था। वह क्या शानदार खिलाड़ी है। एक समय तो मुझे लगा कि सब कुछ खत्म हो गया है। इससे मुझे थोड़ा सहज होने और ध्यान केंद्रित करने में मदद मिली।' 

 

सबालेंका के लिए नंबर एक की रैंकिंग बरकरार रखने के लिए इस मैच में जीतना जरूरी था। उन्हें अब पेगुला की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। इस तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए 26वीं वरीयता प्राप्त एम्मा नवारो को 3-6, 6-4, 6-3 से हराया। सबालेंका ने 2024 के फाइनल और पिछले साल सेमीफाइनल में पेगुला को हराया था।


और पढ़ें