logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्या मजाक है! शेर-ए-पंजाब T20 लीग में 264 रन बनाकर भी हार गई अभिषेक शर्मा की टीम

अभिषेक शर्मा की कप्तानी वाली अमृतसर सूरमाज ने शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में अब तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में उसने 255 प्लस टोटल खड़ा किया है लेकिन उसे जीत नहीं मिली है।

Abhishek Sharma Sher-E-Punjab T20 League

अमृतसर सूरमाज के कप्तान अभिषेक शर्मा, Photo Credit: Sher-E-Punjab T20 League

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 में अभिषेक शर्मा की कप्तानी वाली टीम अमृतसर सूरमाज का बुरा हाल है। यह टीम आराम से 255 रन से ज्यादा का स्कोर खड़ा कर ले रही है लेकिन उतनी ही आसानी से हार भी जा रही है। 30 अगस्त को टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में अमृतसर सूरमाज ने मोहाली किंग्स के खिलाफ 19.5 ओवर में 258 रन बनाए थे। अभिषेक ने 26 गेंद में 296.15 के स्ट्राइक रेट से 77 रन जड़े, जिसमें 6 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। 

 

सहज धवन (18 गेंद में 45 रन) और नमन धीर (22 गेंद में 47 रन) ने भी आतिशी पारियां खेली, जिससे अृतसर सूरमाज ने विशाल स्कोर खड़ा किया लेकिन यह अनमोलप्रीत सिंह की आंधी के सामने यह भी छोटा पड़ गया। अनमोलप्रीत ने 51 गेंद में 10 चौके और 12 छक्कों की मदद से 133 रन ठोक मोहाली किंग्स को 3 गेंद शेष रहते 5 विकेट से जीत दिला दी। इसके बाद अमृतसर सूरमाज ने मंगलवार (1 अगस्त) को जालंधर वॉरियर्स के खिलाफ 264 रन बनाए लेकिन फिर भी उसे जीत नहीं मिली।

 

यह भी पढ़ें: लक्ष्य सेन पहले राउंड से बाहर, कनाडाई खिलाड़ी ने फिर हराया

अब प्रभसिमरन ने अमृतसर सूरमाज को धोया

मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अमृतसर सूरमाज की ओर से अभिषेक और नमन धीर एक बार फिर चले। अभिषेक ने 36 गेंद में 5 चौके और 7 छक्कों की मदद से 82 रन बनाए। नमन धीर ने शतकीय पारी खेली। नमन धीर ने 56 गेंद में 7 चौके और 10 छक्कों की मदद से 117 रन कूट दिए, जिससे अमृतसर सूरमाज ने शेर-ए-पंजाब टी20 लीग का सबसे बड़ा रिकॉर्ड खड़ा किया। हालांकि यह रिकॉर्ड कुछ ही क्षण टिक पाया। जालंधर वॉरियर्स ने 16.5 ओवर में ही 2 विकेट खोकर 265 रन बना दिए और बेहद आसानी से मैच जीत लिया।

 

यह भी पढ़ें: रिंकू-पाटीदार के साथ फिर नाइंसाफी! AFG सीरीज के लिए ये 3 खिलाड़ी भी हुए इग्नोर

 

अभिषेक की टीम की इस बार अनमोलप्रीत के चचेरे भाई प्रभसिमरन सिंह ने धुनाई की। प्रभसिमरन ने महज 47 गेंद में नाबाद 125 रन बना डाले। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और 8 छक्के उड़ाए। अनमोल मल्होत्रा ने उनका अच्छा साथ निभाते हुए 23 गेंद में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 53 रन की पारी खेली। अमृतसर सूरमाज के गेंदबाजों की इस कदर धुनाई हुई कि किसी का भी इकॉनमी रेट 10 से नीचे नहीं रहा। वहीं जालंधर वॉरियर्स के सभी बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट 200 या उससे ज्यादा का ही रहा।


और पढ़ें