logo

मूड

ट्रेंडिंग:

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में कहर बरपा रहा CSK का इंटर्न बॉलर, ये गेंदबाज भी छाए

पंजाब की टी20 लीग में कार्तिक चड्ढा 10 विकेट चटका चुके हैं। तेजप्रीत सिंह भी शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 में छाए हुए हैं।

Sher-E-Punjab T20 League

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में छाए हुए हैं ये गेंदबाज, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 ने आधे से ज्यादा सफर तय कर लिया है। मोहाली के IS बिंद्रा स्टेडियम में हो रहे इस लीग के मैचों में बल्लेबाजों का बोलबोला रहा है। प्रभसिमरन सिंह और अभिषेक वर्मा जैसे विस्फोटक ओपनर्स गेंदबाजों के लिए शामत बने हुए हैं। शुभमन गिल भी आतिशी बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

 

पंजाब की इस लीग में बल्लेबाजों की दबंगई के बीच कार्तिक चड्ढा और तेजप्रीत सिंह जैसे युवा लेग स्पिनर्स ने अपना जलवा दिखाया है। लुधियाना लायंस के लिए खेल रहे कार्तिक ने 5 मैचों में 10 विकेट झटक लिए हैं। उनके नाम एक 4 विकेट हॉल भी दर्ज है। IPL फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में इंटर्न के तौर पर चुना जा चुका यह स्पिनर सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से नंबर-1 पर है।

 

यह भी पढ़ें: US Open: रायबाकिना ने क्वार्टर-फाइनल में ली एंट्री, खतरे में सबालेंका की बादशाहत

ये गेंदबाज भी छाए

हाईएस्ट विकेट टेकर्स की लिस्ट में कार्तिक के साथ साहिल भास्कर टॉप पर हैं। दाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज भी लुधियाना लायंस की ही टीम का हिस्सा है। कार्तिक-साहिल के बाद सुमित शर्मा और तेजप्रीत का नाम है। बठिंडा रॉयल्स के पेसर सुमित और मोहाली किंग्स के लेग स्पिनर तेजप्रीत ने एक समान 6-6 मैच खेले हैं और 9-9 विकेट अपनी झोली में डाले हैं।

 

चौथे नंबर पर IPL में पंजाब किंग्स के स्टार स्पिनर हरप्रीत बराड़ और सुखदीप बाजवा हैं। मोहाली किंग्स के लिए खेल रहे हरप्रीत और जालंधर वॉरियर्स के पेसर सुखदीप ने 8-8  विकेट झटके हैं। इनके बाद रघु शर्मा, अश्विनी कुमार, आकाश पांडेय, गुरविंदर सिंह भुल्लर का नाम है, जिन्होंने 7-7 विकेट चटकाए हैं।

 

यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा ने शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में काटा गदर, शुभमन गिल की टीम को धोया

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में सबसे ज्यादा विकेट

  • कार्तिक चड्ढा - 10 विकेट
  • साहिल भास्कर - 10 विकेट
  • सुमित शर्मा - 9 विकेट
  • तेजप्रीत सिंह - 9 विकेट
  • हरप्रीत बराड़ - 8 विकेट
  • सुखदीप बाजवा - 8 विकेट


और पढ़ें