logo

ट्रेंडिंग:

तीसरी शादी पर बात करने वालों पर क्यों भड़के शोएब मलिक, दे दी कानूनी धमकी?

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने अपनी निजी जिंदगी और तीसरी शादी की अफवाहों पर कड़ा ऐतराज जताते हुए साफ किया है कि उनकी पहली शादी आपसी सहमति से 2023 में ही खत्म हो गई थी।

Shoaib Malik

शोएब मलिक, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने सोशल मीडिया और खबरों में अपनी निजी जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं पर पहली बार खुलकर बात की है। शोएब ने कहा कि अब पानी सिर से ऊपर जा चुका है, इसलिए उन्हें सार्वजनिक रूप से सामने आकर सच्चाई बतानी पड़ रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पहली शादी काफी समय पहले आपसी सहमति से खत्म हुई थी।  पहली शादी के खत्म होने के बाद ही उन्होंने दोबारा शादी किया है।

 

क्रिक्रेटर ने उन लोगों को फटकार लगाई है जो उनके बारे में कई तरह की कहानियां बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सिर्फ व्यूज और पैसों के चक्कर में उनके परिवार और बच्चे को परेशान कर रहे हैं। शोएब के मुताबिक, उन्हें उन लोगों के साथ भी जोड़ा जा रहा है जिनसे वह कभी मिले तक नहीं हैं।

 

यह भी पढ़ें: कुदरत का निजाम फेल... पाकिस्तान का सपना तोड़ने वाले पवन रत्नायके कौन हैं?

'परिवार पर पड़ता है असर'

शोएब मलिक ने कहा कि उनका बेटा अब इतना बड़ा हो गया है कि वह इन खबरों को पढ़ सकता है। ऐसी झूठी बातें उनके परिवार और बच्चे के लिए बेहद खराब हैं। उन्होंने अपनी पत्नी को निशाना बनाए जाने पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी का उन विवादों से कोई लेना-देना नहीं है, जिनमें उनका नाम घसीटा जा रहा है।

 

शोएब ने स्वीकार किया कि एक सार्वजनिक हस्ती होने के नाते उन पर लोगों की नजर रहती है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उनकी निजी जिंदगी और इज्जत के साथ खिलवाड़ किया जाए। उन्होंने कहा, 'हर चीज की एक सीमा होती है। बिना इजाजत किसी की निजी जिंदगी पर झूठी खबरें फैलाना और किसी की छवि खराब करना पूरी तरह गलत है।'

 

यह भी पढ़ें: 64 रन से जीतना तो दूर... हारते-हारते बचा पाक, अब भारत में होंगे दोनों सेमीफाइनल

कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

शोएब मलिक ने  साफ कहा कि अगर अब भी उनके या उनके परिवार के बारे में गलत जानकारी फैलाई गई, तो उनकी टीम उन लोगों और संस्थानों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।

Related Topic:#Pakistan

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap