logo

ट्रेंडिंग:

कुदरत का निजाम फेल... कौन हैं पवन रत्नायके, जिन्होंने पाकिस्तान की लगा दी लंका?

पवन रत्नायके की अर्धशतकीय पारी ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया है। विकेटों के पतझड़ के बीच रत्नायके ने पाक गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी।

Pavan Rathnayake T20 WC 2026

पाकिस्तान के खिलाफ शॉट खेलते पवन रत्नायके, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

पाकिस्तान ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की जीत से पाकिस्तान की उम्मीदें जगी थीं लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाज पवन रत्नायके ने उसके आरमानों पर पानी फेर दिया है। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका के खिालफ कम से कम 64 रन से जीत की जरूरत थी। उसने साहिबजादा फरहान की शतकीय पारी की मदद से 8 विकेट के नुकसान पर 212 रन का स्कोर खड़ा करने के बाद 101 के स्कोर पर श्रीलंका की आधी टीम भी समेट दी थी। लगा कि पाक टीम श्रीलंका को 147 रन तक रोक अनहोनी को होनी कर दिखाएगी। मगर रत्नायके के इरादे कुछ और ही थे।

 

23 साल के इस बल्लेबाज ने कप्तान दसुन शनाका के साथ मिलकर पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई और उनकी रिटर्न टिकट बुक कर दी। रत्नायके और शनाका पहली कुछ गेंदों पर शांत रहे। इसके बाद उन्होंने 14वें ओवर में गियर बदला और 16वां ओवर खत्म होने से पहले श्रीलंका को 147 रन का आंकड़ा पार करा दिया। श्रीलंका के 148वां रन बनाते ही पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया और न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में एंट्री मिल गई।

 

यह भी पढ़ें: आकिब नबी जैसा कोई नहीं... 2 रणजी सीजन में झटके 104 विकेट, 5 विकेट हॉल का रिकॉर्ड

जम रहे रत्नायके

रत्नायके ने इस बीच 32 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली थी। 33/2 के स्कोर पर क्रीज पर उतरे रत्नायके ने बेहतरीन कम्पोजर दिखाया और विकेट के पतझड़ के बीच रन गति को चलायमान रखा। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए, जिससे पाकिस्तानी गेंदबाजों पर दबाव बना और वे 13-17 ओवर के बीच विकेट से दूर रहे। यहीं पर पाक टीम से क्वालिफिकेशन छीन गया और कीवी टीम को अंतिम-4 का टिकट मिल गया।

 

यह भी पढ़ें: जिस महारिकॉर्ड पर घमंड करते थे कोहली फैंस, साहिबजादा फरहान ने उसे ही तोड़ दिया

कौन हैं पवन रत्नायके?

दाएं हाथ के बल्लेबाज पवन रत्नायके एज ग्रुप क्रिकेट से निकलकर आए हैं। राजधानी कोलंबो में जन्मे इस खिलाड़ी ने अंडर-19 लेवल पर भी श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया है। रत्नायके ने पिछले साल ही पाकिस्तान दौरे पर अपने इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने 16 नवंबर को रावलपिंडी में ODI डेब्यू करने के 9 दिन बाद इसी वेन्यू पर अपने T20I करियर की शुरुआत की थी। रत्नायके ने अब तक श्रीलंका के लिए 4 ODI और 11 टी20I मुकाबले खेले हैं। वनडे इंटरनेशनल में उन्होंने एक शतक की मदद से 194 रन बनाए हैं। वहीं टी20I में उनके नाम 208 रन दर्ज है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap