logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गिल-सुदर्शन का फिर चला बल्ला, कोहली-गेल के वर्ल्ड रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

गुजरात टाइटंस के ओपनर्स शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शतकीय साझेदारी कर विराट कोहली और क्रिस गेल के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

Shubman Gill Sai Sudharsan GT vs CSK IPL 2026

CSK के खिलाफ शतकीय साझेदारी के दौरान रन भागते शुभमन गिल और साई सुदर्शन, Photo Credit: PTI

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में गजब की फॉर्म में चल रही शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी ने इतिहास रच दिया है। गुजरात टाइटंस (GT) के ओपनर्स ने गुरुवार (21 मई) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 125 रन की साझेदारी कर विराट कोहली और क्रिस गेल के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। गिल-सुदर्शन टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने के मामले में संयुक्त रूप से नंबर-1 पर पहुंच गए हैं। 

 

क्रिस गेल-विराट कोहली, बाबर आजम-मोहम्मद रिजवान और एबी डिविलियर्स-विराट कोहली ने 10-10 शतकीय साझेदारियां की थी। गिल-सुदर्शन के बीच भी 10 शतकीय साझेदारी हो चुकी है। खास बात है कि दोनों ने महज 46 पारियों में ही यह कीर्तिमान बनाया है, जो सबसे कम है।

 

यह भी पढ़ें: 'चैंपियन खिलाड़ियों को कम नहीं आक सकते...' RO-KO के सपोर्ट में उतरे रिकी पोटिंग

मेंस टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारियां 

  • 10 - शुभमन गिल, साई सुदर्शन (46 पारियां)
  • 10 - क्रिस गेल, विराट कोहली (63 पारियां)
  • 10 - बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (75 पारियां)
  • 10 - एबी डिविलियर्स, विराट कोहली (77 पारियां)

शुभमन गिल ने पूरे किए 6000 टी20 रन

GT के कप्तान शुभमन गिल ने CSK के खिलाफ 37 गेंद में 64 रन की आक्रामक पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। गिल ने इस पारी के दौरान टी20 क्रिकेट में 6000 रन का आंकड़ा पार कर लिया। पारी के लिहाज से इस मुकाम तक पहुंचने वाले वह सातवें सबसे तेज बल्लेबाज बने। गिल ने 185वीं पारी में 6000 रन पूरे किए। बाबर आजम सबसे तेज 6000 टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने महज 162 पारियों में ही इस मुकाम को हासिल कर लिया था।

 

यह भी पढ़ें: गुरनूर, सुथार, हर्ष और प्रिंस... भारतीय टीम तक कैसे पहुंचे 4 गुमनाम चेहरे?

टी20 में सबसे तेज 6000 रन 

  • क्रिस गेल - 162 पारियां
  • बाबर आजम - 165 पारियां
  • केएल राहुल - 166 पारियां
  • शॉन मार्श - 180 पारियां
  • डेवोन कॉनवे - 180 पारियां
  • विराट कोहली - 184 पारियां
  • शुभमन गिल - 185 पारियां

सुदर्शन ने बनाया यह रिकॉर्ड

गिल के जोड़ीदार सुदर्शन ने 53 गेंद में 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 84 रन जड़े। IPL 2026 में उन्होंने लगातार पांचवें मैच में 50 प्लस स्कोर बनाया। इसके साथ ही उन्होंने IPL में लगातार सबसे ज्यादा बार 50 का आंकड़ा पार करने के मामले में वीरेंद्र सहवाग, जोस बटलर और डेविड वॉर्नर जैसे दिग्गजों की बराबरी कर ली है।

IPL में लगातार सबसे ज्यादा 50 प्लस रन

  • वीरेंद्र सहवाग - 5 बार (2012)
  • जोस बटलर - 5 बार (2018)
  • डेविड वॉर्नर - 5 बार (2019)
  • साई सुदर्शन - 5 बार (2026)


और पढ़ें