logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पंजाब की टी20 लीग में अब शुभमन गिल ने काटा गदर, डेब्यू मैच में जड़े 8 चौके-छक्के

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में फाजिल्का फाल्कन्स के कप्तान शुभमन गिल रविवार को अपना पहला मैच खेलने उतरे, जिसमें उन्होंने 190.48 के स्ट्राइक रेट से रन ठोके। फाजिल्का ने यह मैच 1 रन से जीता।

Shubman Gill Sher-E-Punjab T20 League

शुभमन गिल, Photo Credit: Sher-E-Punjab T20 League

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल रविवार (6 सितंबर) को शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में अपना पहला मैच खेलने उतरे। अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह की विस्फोटक पारियों के बाद शुभमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस को उनकी कलात्मक बल्लेबाजी की झलक देखने को मिली।

 

फाजिल्का फाल्कन्स के कप्तान शुभमन ने अर्शदीप सिंह की लुधियाना लायंस के खिलाफ 21 गेंद में 40 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।

 

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के अपने डेब्यू मैच में ही शुभमन ने दर्शकों को बता दिया कि उन्हें लेकर इतनी चर्चा क्यों थी। उनकी और प्रेरित दत्त (23 गेंद में 36 रन) की पारियों की बदौलत फाजिल्का ने 170 रन का स्कोर खड़ा किया और फिर लुधियाना को 169 पर रोक 1 रन से रोमांचक जीत दर्ज की।

 

यह भी पढ़ें: रिंकू सिंह की टीम बनी यूपी टी20 लीग चैंपियन, भुवी की लखनऊ को फाइनल में रौंदा

कैसा रहा मैच का हाल?

अर्शदीप के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसला के बाद शुभमन ने शानदार बल्लेबाजी की और एक रोमांचक मुकाबले की नींव रखी। हालांकि लुधियाना ने कार्तिक चड्ढा के 

जरिए जल्द ही वापसी कर ली। कार्तिक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए फाजिल्का की रफ्तार रोक दी। उन्होंने शुभमन का अहम विकेट लिया और अपने चार ओवर में 9 रन देकर 4 विकेट लिए, जिससे फाजिल्का के स्कोरिंग की रफ्तार धीमी हो गई। इसके बाद प्रेरित दत्त और जयवीर भिंडर सिंह ने फाजिल्का को 170/9 का चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।

 

171 रन लक्ष्य का पीछा करते हुए लुधियाना लायंस पर शुरुआत से ही दबाव था, क्योंकि फाजिल्का के गेंदबाज लगातार अंतराल पर विकेट ले रहे थे। ओपनर कार्तिक शर्मा ने 29 गेंदों में 32 रन की संयमित पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन जरूरी रन रेट बढ़ने के साथ-साथ लुधियाना के विकेट गिरते रहे। जब ऐसा लग रहा था कि मैच हाथ से निकल रहा है, तब कृष भगत और माधव पठानिया ने शानदार वापसी कराई। 

 

इस जोड़ी ने पलटवार करते हुए फाजिल्का के गेंदबाजों पर भारी दबाव बनाया और सिर्फ 29 गेंद में नाबाद 61 रन की साझेदारी की। पठानिया ने 16 गेंद पर नाबाद 37 रन बनाए, जबकि कृष भगत 23 गेंद पर 28 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह उन्होंने आखिरी ओवर तक लुधियाना की जीत की उम्मीदें बनाए रखीं।

 

यह भी पढ़ें: सात्विक-चिराग ने ध्वस्त किया चीन की दीवार, पहली बार जीता चाइना मास्टर्स का खिताब

ऐसा रहा आखिरी ओवर का रोमांच

लुधियाना को आखिरी ओवर में 19 रन की जरूरत थी। इतने रन बनाने आसान नहीं थे लेकिन पठानिया और कृष भगत ने टारगेट को खींचकर 1 गेंद पर 6 रन कर दिया। हालांकि आखिरी गेंद पर पठानिया सिर्फ चौका ही लगा पाए। लुधियाना जीत के बेहद करीब आकर भी हार गया। शुभमन गिल की फाजिल्का ने 1 रन से जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया।


और पढ़ें