logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कोहली से आगे निकल जाएंगे शुभमन गिल? भारतीय कप्तान के निशाने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारतीय टीम के कप्तान शुभन गिल ने हाल ही में 62 पारियों में 3000 वनडे रन पूरे किए थे। उन्होंने सबसे कम पारी में इस मुकाम तक पहुंचने के मामले में शिखर धवन और विराट कोहली को पछाड़ा था। अब उनके निशाने पर वर्ल्ड कप रिकॉर्ड है।

Shubman Gill ODI

शुभमन गिल, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

शुभमन गिल जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में 126 रन की पारी खेलने के बाद टीम इंडिया के कप्तान ने वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में 238 रन जड़ दिए हैं। शुभमन ने धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में नाबाद 84 रन की पारी खेली थी। इसके बाद उन्होंने लखनऊ वनडे में 154 रन ठोक दिए। धर्मशाला में अपनी पारी के दौरान शुभमन ने 3000 वनडे रन के आंकड़े को पार किया था। हाशिम अमला के बाद वह सबसे कम पारी में इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने थे।

 

26 साल के शुभमन ने 62 पारियों में इस मुकाम को हासिल कर शिखर धवन (72 पारियां) के भारतीय रिकॉर्ड को तोड़ा था। उन्होंने विराट कोहली (75 पारियां) जैसे दिग्गज को काफी पीछे छोड़ा। अब वह कोहली के एक और कीर्तिमान को ध्वस्त करने की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। अगर शुभमन वनडे फॉर्मेट में अपनी फॉर्म को बरकरार रखते हैं तो वह वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: Womens T20 WC: सबसे ज्यादा POTM अवॉर्ड जीतने का भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम है?

शुभमन के निशाने पर कौन सा वर्ल्ड रिकॉर्ड है?

2019 में अपने वनडे करियर की शुरुआत करने वाले शुभमन इस फॉर्मेट में अब तक 63 पारियों में 3191 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 9 शतक और 18 अर्धशतक निकले हैं। उनका बेस्ट वनडे स्कोर 208 है। शुभमन के पास सबसे तेज 4000 वनडे रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। अगर वह अगली 17 पारियों में 808 रन यानी प्रति पारी 50 से भी कम रन बनाते हैं तो साउथ अफ्रीकी दिग्गज अमला को पीछे छोड़ सकते हैं। अमला ने 81 पारियों में 4000 वनडे रन बनाए थे, जो पारियों के लिहाज से सबसे तेज है।  

 

शुभमन के लिए अमला को पछाड़ना उतना मुश्किल नहीं है। वह इस साल 5 वनडे पारियों में 93.25 की औसत से 373 रन बटोर चुके हैं। अगर वह अमला को पीछे छोड़ने से चूक जाते हैं तो इतना तो जरूर है कि वह कम से कम भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम करना चाहेंगे, जिसके लिए उन्हें 12 पारियां अतिरिक्त मिलेंगी। फिलहाल सबसे तेज 4000 वनडे रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज कोहली हैं। उन्होंने 92 पारियों में इस आंकड़े को पार किया था।  

 

यह भी पढ़ें: बिना इंटरनेशनल मैच खेले ही RCB स्टार की टी20 वर्ल्ड कप में एंट्री, आखिर क्यों?

ODI में सबसे तेज 4000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

  • विराट कोहली - 93 पारियां
  • शिखर धवन - 95 पारियां
  • सौरव गांगुली - 105 पारियां
  • नवजोत सिंह सिद्धू - 109 पारियां
  • गौतम गंभीर - 110 पारियां
  • सचिन तेंदुलकर - 112 पारियां
  • महेंद्र सिंह धोनी - 114 पारियां
  • राहुल द्रविड़ - 117 पारियां

ODI में सबसे तेज 4000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • हाशिम अमला (साउथ अफ्रीका) - 81 पारियां
  • बाबर आजम (पाकिस्तान) - 82 पारियां
  • विवियन रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज) - 88 पारियां
  • शाई होप (वेस्टइंडीज) - 88 पारियां
  • जो रूट (इंग्लैंड) - 91 पारियां


और पढ़ें