logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फाइनल में हार से बौखलाई अर्जेंटीना टीम, स्पेन के खिलाड़ियों को जमकर पीटा, VIDEO

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में मिली हार के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ी अपना आपा खो बैठे। उन्होंने बीच मैदान स्पेन के खिलाड़ियों की पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडया पर वायरल हो रहा है।

argentina vs spain fight

हार के बाद स्पेन के खिलाड़ियों से मार-पीट करते अर्जेंटीना के प्लेयर्स, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को स्पेन के हाथों 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अर्जेंटीना की टीम औसत दर्जे की लगी। लियोनेल मेसी जैसे दिग्गज के रहते भी 2022 वर्ल्ड कप की यह चैंपियन टीम स्पेन को कभी भी दबाव में नहीं ला सकी। सबस्टिट्यूट के तौर पर उतरे फेरान टोरेस ने 106वें मिनट में निर्णायक गोल दाग स्पेन को दूसरी बार चैंपियन बनाया।

 

आखिरी सीटी बजने के बाद स्पेन के खिलाड़ी जश्न में डूब गए। वहीं हार से बौखलाई अर्जेंटीना की टीम ने मारपीट शुरू कर दी। अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिएंड्रो परेडेस ने स्पेन के डिफेंडर एरिक गार्सिया को मुक्का जड़ दिया। अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कैलोनी ने मामले को शांत कराने की कोशिश की लेकिन परेडेस नहीं माने। उन्होंने स्पेन के दूसरे खिलाड़ी गावी पर भी हाथ चला दिया। मैदान में माहौल तनावपूर्ण हो चुका था। दोनों टीमों के कोचिंग स्टाफ और अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति को संभाला।

 

यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप में स्पेन का जलवा, रॉड्रि से लेकर एम्बाप्पे तक सबको मिले अवॉर्ड

यह भी पढ़ें: FIFA वर्ल्ड कप में हार के बाद रो पड़े लियोनेल मेसी, क्या ले लिया संन्यास?

आखिरी पलों में 10 खिलाड़ियों तक सिमटा अर्जेंटीना

अर्जेंटीना की टीम नियमित समय में स्पेन के गोलपोस्ट पर एक भी हमला नहीं कर सकी। हालांकि वह स्पेन को भी गोल करने से रोकने में सफल रही थी, जिसमें उसके गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज की अहम भूमिका थी। मार्टिनेज ने लगातार हमले रोके और अर्जेंटीना को मुकाबले में बनाए रखा। नियमित समय खत्म होने से ठीक पहले एंजो फर्नांडीज को रेड कार्ड मिला। उन्हें पाउ कुबार्सी पर देर से किए गए टैकल के लिए दूसरा येलो कार्ड दिखाया गया, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। 

 

अर्जेंटीना की टीम अब 10 खिलाड़ियों के साथ सीमित हो चुकी थी। एक्स्ट्रा टाइम में स्पेन ने को इसका फायदा मिला। उसने एक कम खिलाड़ी के साथ खेल रही अर्जेंटीना पर दबाव को और बढ़ा दिया और निर्णायक गोल दाग खिताब जीत लिया। अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी फींके रहे। स्पेन ने उन्हें खेल में कभी रहने ही नहीं दिया। मेसी के पास जब गेंद रही, तब वह सटीक पास भी नहीं दे पाए।


और पढ़ें