logo

ट्रेंडिंग:

बड़ी जीत के लिए पाकिस्तान ने बाबर आजम को ही ड्रॉप कर दिया, सईम अयूब भी बाहर

श्रीलंका ने पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। पाक टीम को सेमीफाइनल में जाने के लिए यह मुकाबला कम से कम 64 रन से जीतना है, जिसके लिए उसने बाबर आजम को ड्रॉप कर दिया है।

Babar Azam T20 WC 2026

बाबर आजम, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में आज श्रीलंका और पाकिस्तान की टक्कर हो रही है। दोनों टीमें पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। इस मुकाबले में पाक टीम का सब कुछ दांव पर है। उसे सेमीफाइनल में जाने के लिए श्रीलंका को कम से कम 64 रन से हराना होगा। इसके लिए सलमान अली आगा की कप्तानी वाली टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा।

 

पाकिस्तान ने खराब फॉर्म से जूझ रहे बाबर आजम को ड्रॉप कर दिया है। इसके अलावा सईम अयूब को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। बाबर की जगह ख्वाजा नफे की एंट्री हुई है। वहीं सईम के बाहर होने से फखर जमान ओपनिंग करेंगे। सलमान मिर्जा को नसीम शाह ने रिप्लेस किया है। नसीम इस टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार खेल रहे हैं। अबरार अहमद की प्लेइंग-XI में वापसी हुई है।

 

यह भी पढ़ें: अल फलाह यूनिवर्सिटी टीम से खेले, अब J&K को बनाया रणजी चैंपियन , कौन हैं कामरान?

श्रीलंकाई टीम में भी दो बदलाव

टूर्नामेंट की सह-मेजबान श्रीलंका टीम बाहर हो चुकी है। वह अब सिर्फ सम्मान के लिए खेलने उतरेगी। श्रीलंकाई टीम ने अपनी प्लेइंग-XI में दो बदलाव किए हैं। चोटिल कुसल मेंडिस की जगह कामिल मिशारा को मौका मिला है। दुशान हेमंता को बाहर कर जनित लियानगे को शामिल किया गया है।

 

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले पर न्यूजीलैंड की भी निगाहें टिकी हुई हैं। अगर पाकिस्तान 64 रन से नहीं जीत पाता है तो कीवी टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। इसके साथ ही दूसरा सेमीफाइनल श्रीलंका में नहीं बल्कि भारत में होगा। 

 

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर बना रणजी ट्रॉफी चैंपियन, फाइनल ड्रॉ होने पर भी क्यों हारा कर्नाटक?

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

श्रीलंका - पथुम निसांका, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), चरित असलांका, पवन रत्नायके, कामिंदु मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), जनित लियानगे, दुनिथ वेल्लालगे, दुष्मंता चमीरा, महीश थीक्षना, दिलशान मदुशंका

 

पाकिस्तान - साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान अली आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, उस्मान तारिक


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap