logo

ट्रेंडिंग:

टी20 वर्ल्ड कप में धीमा क्यों खेल रहे हैं तिलक वर्मा? सूर्या ने किया खुलासा

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका का सामना करना वाली है। इस बड़े मुकाबले से पहले सूर्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में तिलक वर्मा की फॉर्म पर बात की है।

Tilak Varma Batting T20 World Cup

तिलक वर्मा, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज तिलक वर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संघर्ष करते नजर आए हैं। तिलक ने 4 मैचों में 106 रन बनाए हैं लेकिन उनका स्ट्राइक रेट महज 120.45 का रहा है, जबकि तिलक का करियर स्ट्राइक रेट 140 के ऊपर का है। उन्हें अपने अंदाज के विपरीत खेलने पर आलोचना हो रही है। यहां तक कि उनकी जगह संजू सैमसन को नंबर-3 पर लाने तक की सलाह दी जा रही है।

 

भारतीय टीम रविवार को अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका से सुपर-8 मुकाबले में भिड़ने वाली है। यह टीम इंडिया की अब तक की सबसे कठिन परीक्षा बताई जा रही है। इस बड़े मुकाबले से पहले सूर्यकुमार यादव से जब तिलक की फॉर्म पर सवाल पूछा गया तो भारतीय कप्तान ने कहा कि उन्हें ऐसा ही खेलने के लिए कहा गया है। सूर्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में तिलक की जगह किसी और को लाने की बात को खारिज करते हुए कहा कि वह टीम मैनेजमेंट के कहे अनुसार ही अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: भारत के सामने हुई आलोचना, अब कीवी टीम के खिलाफ पहले बैटिंग चुन कैसे फंस गए आगा?

तिलक को दी गई है पारी संभालने की जिम्मेदारी

बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा उन पिचों पर संघर्ष कर रहे हैं जहां गेंद थोड़ी ज्यादा 'ग्रिप' कर रही होती है। तिलक चार मैचों में सिर्फ 11 चौके और तीन छक्के लगा सके हैं और कभी भी लय में नहीं दिखे हैं। सूर्य ने तिलक के अप्रोच पर कहा, 'मेरा मतलब है कि मैंने उसे बताया है, टीम मैनेजमेंट ने उसे बताया है कि उसे उसी तरह बल्लेबाजी करनी है। अगर एक विकेट गिर जाता है तो वह निश्चित रूप से, पावरप्ले में जाकर अपना गेम खेल सकता है।' 

 

भारतीय कप्तान ने इसके पीछे के कारण को समझाते हुए कहा, 'लेकिन जैसे ही दो विकेट गिरते हैं तो उसे थोड़ा संभलकर खेलना होगा, फिर से साझेदारी करनी होगी, 10वें ओवर तक पहुंचना होगा और फिर गेंदबाजों को खेलने के लिए आक्रामकता बरतनी होगी।'

 

यह भी पढ़ें: गौतम गंभीर का मजाकिया अंदाज वायरल, प्रैक्टिस सेशन वीडियो ने जीता फैन्स का दिल

तिलक अपने प्रदर्शन से खुश हैं?

सूर्या ने आगे बताया कि तिलक ने अपने लिए हाई स्टैंडर्ड सेट किए हैं। ऐसे में वह अपने प्रदर्शन से खुश नहीं होंगे। उन्होंने कहा, 'निश्चित रूप से मुझे यकीन है कि वह अभी जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहा है, उससे खुश नहीं होगा। उसने पिछले दो तीन प्रैक्टिस सेशन में काफी अभ्यास किया है लेकिन मुझे उसके बारे में कोई चिंता नहीं है। वह तीसरे नंबर पर भारत के लिए बहुत अच्छा खेल रहा है और मुझे पूरा भरोसा है कि वह इसे और बेहतर करेगा।'


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap