टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में अजेय रहने वाली भारतीय टीम के लिए सुपर-8 की डगर अब कांटों भरी हो गई है। दक्षिण अफ्रीका के हाथों मिली 76 रनों की करारी शिकस्त ने न केवल भारत से दो अहम अंक छीन लिए बल्कि टीम के नेट रन रेट (NRR) की भी धज्जियां उड़ा दी हैं। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए अब टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ न सिर्फ जीत दर्ज करनी होगी बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। फैंस अब गूगल पर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना नेट रन रेट कैसे सुधार सकती है।
वेस्टइंडीज इस समय टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के ग्रुप 1 की पॉइंट्स टेबल में +5.350 के नेट रन रेट के साथ टॉप पर है। साउथ अफ्रीका +3.800 के नेट रन रेट के साथ दूसरे नंबर पर है। वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका ने एक-एक मैच जीता है। टीम इंडिया -3.800 के नेट रन रेट के साथ तीसरे नंबर पर है। वहीं, जिम्बाब्वे -5.350 के नेट रन रेट के साथ चौथे नंबर पर है। आपको बता दें कि भारत और जिम्बाब्वे सुपर-8 में अपना पहला मैच हार चुके हैं। अब इन चारों टीमों के सुपर-8 में 2-2 मैच बाकी हैं।
यह भी पढ़ें: मैच से पहले आगा जी, टीम हारी तो बेटे को भी नहीं छोड़ा; पाक फैंस की घिनौनी करतूत
टीम इंडिया का पॉजिटिव नेट रन रेट सिनेरियो
दक्षिण अफ्रीका से मिली बड़ी हार के बाद भारत का रन रेट काफी नीचे गिर गया है। अब सेमीफाइनल का टिकट पक्का करने के लिए भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत के साथ-साथ रन रेट में भी बड़ा उछाल चाहिए। इसके लिए टीम के सामने कुछ कठिन समीकरण हैं:
- अगर भारत लक्ष्य का पीछा करे: अगर जिम्बाब्वे पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाता है तो भारत को यह लक्ष्य 11 से 12 ओवर में ही हासिल करना होगा। अगर लक्ष्य 180 रन का हुआ तो उसे 11.4 ओवर में चेज करना होगा, जो मौजूदा परिस्थितियों में नामुमकिन सा लगता है।
- यदि भारत पहले बल्लेबाजी करे: इस स्थिति में रनों का पहाड़ खड़ा करना होगा। अगर भारत 200 रन बनाता है तो जिम्बाब्वे को 124 रन के अंदर समेटना होगा। वहीं, 180 रन बनाने की सूरत में विपक्षी टीम को 104 रन से पहले ही ऑलआउट करना होगा।
यह भी पढ़ें: 11 साल से फ्लॉप... अब रणजी फाइनल में ठोकी सेंचुरी, कौन हैं J&K के शुभम पुंडीर?
कैसे खत्म होगा रन रेट का झमेला?
अगर भारतीय टीम इस गुणा-भाग से बचना चाहती है तो उसे अपनी जीत के साथ-साथ साउथ अफ्रीका के प्रदर्शन पर भी भरोसा करना होगा। अगर साउथ अफ्रीका अपने सभी ग्रुप मैच जीत जाता है तो भारत को सिर्फ अपने बाकी दो मैच जीतने होंगे। ऐसे में जीत का अंतर मायने नहीं रखेगा और भारत सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।
टीम इंडिया के अपकमिंग मैच
- 26 फरवरी: भारत बनाम जिम्बाब्वे (चेन्नई)
- 1 मार्च: भारत बनाम वेस्टइंडीज (कोलकाता)