टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल के लिए चार टीमें क्वालीफाई कर चुकी हैं। इन चार टीमों में साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और भारत शामिल हैं। सुपर 8 में साउथ अफ्रीका से हारने के बाद टीम इंडिया मुश्किल में थी। जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराकर इंडियन टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। अब सेमीफाइनल जीतने के लिए इंडियन टीम को अपनी कमियों पर काम करने की जरूरत है, वरना वह इस टूर्नामेंट के फाइनल में नहीं पहुंच पाएगी।
आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें: जो कभी नहीं हुआ, वह सूर्या सेना ने कर दिखाया... सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
भारत को सुधारनी होंगी ये 5 बड़ी गलतियां
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक सात मैच खेले हैं। इन सात मैचों में से भारतीय टीम ने छह में जीत हासिल की है। हालांकि, कई मैचों में भारतीय खिलाड़ियों ने एक ही गलती कई बार दोहराई है, जिस पर टीम को काम करने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें: 35 की उम्र में भी चीते जैसी फूर्ती... सूर्यकुमार यादव ने लपका हैरतअंगेज कैच
- बल्लेबाजी में करना होगा सुधार: अगर हम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट देखें तो टॉप तीन में कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं है। टॉप टेन में दो भारतीय बल्लेबाज हैं। सूर्यकुमार यादव नंबर 5 पर हैं और ईशान किशन नंबर 8 पर हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि भारतीय बैटिंग अपना काम करने में नाकाम रही है और इसमें सुधार की जरूरत है।
- बड़ी साझेदारियां बनाने में विफल: ग्रुप स्टेज से लेकर सुपर 8 तक टीम के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने ज्यादा बड़ी साझेदारियां नहीं की हैं। अच्छी शुरुआत कम ही देखने को मिली है। हालांकि, लोअर ऑर्डर ने कुछ मौकों पर टीम को संभालते हुए अच्छी पार्टनरशिप जरूर बनाई है। मिडिल ऑर्डर की बात करें तो वहां भी ज्यादा बड़ी और मजबूत साझेदारियां देखने को नहीं मिलीं। यही वजह है कि कई बार टीम को दबाव का सामना करना पड़ा। अब आगे बढ़ने के लिए जरूरी है कि टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज जिम्मेदारी लें और बड़ी साझेदारियां करें, ताकि टीम को मजबूत शुरुआत और स्थिरता मिल सके।
- टीम कैच लेने में विफल रही: इस बार के टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की फील्डिंग एक बड़ी कमजोरी साबित हुई। खासकर, टीम ने कई मौकों पर कैच छोड़े। इस सीजन में भारतीय टीम ने कुल 13 कैच छोड़े। भारत की कैचिंग एफिशिएंसी 71.7% है, जो सुपर 8 टीमों में सबसे खराब है।
- गेंदबाजी में लानी होगी धार: वरुण चक्रवर्ती ने ग्रुप स्टेज से लेकर सुपर 8 मैच तक अच्छी बॉलिंग की। वह अभी इस बार के टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में टॉप तीन में हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या उतना अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाए।