logo

ट्रेंडिंग:

35 की उम्र में भी चीते जैसी फूर्ती... सूर्यकुमार यादव ने लपका हैरतअंगेज कैच

वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्चुअल क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने गजब का कैच लपका। उन्होंने आतिशी बैटिंग कर रहे रोस्टन चेज को पवेलियन की राह दिखाई। 

Abhishek Sharma Dropped Catch

अभिषेक शर्मा ने रोस्टन चेज का कैच टपका दिया था, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

भारत और वेस्टइंडीज के बीच ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आखिरी सुपर-8 मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में जारी है। इस नॉकआउट मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हैरतअंगेज कैच लपका है। सूर्या ने वेस्टइंडीज की पारी के 12वें ओवर में रोस्टन चेज का कैच लपक टीम इंडिया को बड़ी सफलता दिलाई। जसप्रीत बुमराह ने इस ओवर की तीसरी गेंद पर आतिशी बल्लेबाजी कर रहे शिमरोन हेटमायर को चलता किया था। फिर उन्होंने पांचवीं गेंद धीमी डाली और रोस्टन चेज को फंसा लिया। 

 

24 गेंद में 40 रन बनाकर सेट हो चुके चेज अपना शॉट पहले ही खेल बैठे और गेंद उनके बल्ले पर लगकर कवीर की ओर उछल गई। सूर्या अपनी दाईं ओर भागे और जब देखा कि गेंद दूर रह जाएगी, तब उन्होंने छलांग लगाई और हैरतअंगेज लपक ईडन गार्डंस में मौजूद दर्शकों को स्तब्ध कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को भी धोया, अब न्यूजीलैंड से होगी सेमीफाइनल की जंग

अभिषेक ने छोड़ा था चेज का कैच

टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने सधी हुई शुरुआत की। शाई होप और रोस्टन चेज की ओपनिंग जोड़ी ने पहले 4 ओवर में 28 रन जोड़े। पांचवां ओवर लेकर आए बुमराह ने चेज को धीमी गेंद पर फंसा लिया था लेकिन अभिषेक शर्मा ने कवर की दिशा में आसान कैच टपका दिया। चेज इस जीवनदान का फायदा उठाकर खतरनाक साबित हो रहे थे लेकिन आखिरकार बुमराह ने उन्हें अपना शिकार बना ही लिया।

 

यह भी पढ़ें: तीसरी शादी पर बात करने वालों पर क्यों भड़के शोएब मलिक, दे दी कानूनी धमकी?

वेस्टइंडीज ने दिया 196 रन का टारगेट

बुमराह के डबल विकेट ओवर से वेस्टइंडीज का स्कोर 103/3 हो गया था। इसके बाद हार्दिक पंड्या ने 15वें ओवर की पहली गेंद पर शरफेन रदरफोर्ड (14) को विकेट के पीछे लपकवाकर वेस्टइंडीज का स्कोर 119/4 कर दिया। लगा कि अब भारत मुकाबले को अपनी गिरफ्त में कर लेगा लेकिन रोवमन पॉवेल और जेसन होल्डर जम गए। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 35 गेंद में नाबाद 76 रन की साझेदारी कर वेस्टइंडीज को 195 रन तक पहुंचा दिया। अब भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 196 रन बनाना है।

 

पॉवेल 19 गेंद में 34, जबकि होल्डर 22 गेंद में 37 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट झटके। हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती को भी एक-एक सफलता मिली लेकिन दोनों ने 40-40 रन खाए। अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 43 रन खर्चे।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap