logo

मूड

ट्रेंडिंग:

थॉमस और उबेर कप में भारत को मिला मुश्किल ड्रॉ, BWF ने चीन के ग्रुप में दी जगह

डेनमार्क में होने वाले थॉमस और उबेर कप में भारत को मुश्किल ड्रॉ मिला है। BWF ने चीन के साथ एक ही ग्रुप में रखा है।

Lakshya Sen Badminton

लक्ष्य सेन, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

भारतीय बैडमिंटन टीमों को थॉमस और उबेर कप के लिए मुश्किल ड्रॉ मिले हैं। भारत को मौजूदा चैंपियन चीन के साथ एक ही ग्रुप में रखा गया है। वर्ल्ड बैडमिंटन फेडरेशन (BWF) ने बुधवार को ड्रॉ की घोषणा की। थॉमस कप का 34वां और उबेर कप का 31वां सीजन 24 अप्रैल से 3 मई तक डेनमार्क के हॉर्सेंस में आयोजित किया जाएगा। 

 

साल 2022 में अपना पहला थॉमस कप खिताब जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय मेंस टीम को चीन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है। भारत पिछले टूर्नामेंट (2024) के क्वार्टर फाइनल में चीन से हार गया था। उबेर कप में भारतीय महिला टीम भी मौजूदा और 16 बार के चैंपियन चीन के साथ ग्रुप-ए में है। मेजबान डेनमार्क और यूक्रेन इस ग्रुप की अन्य टीम हैं। भारत उबेर कप के पिछले टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल में जापान से हारकर बाहर हो गया था।

 

यह भी पढ़ें: ट्रॉफी नहीं जीते तो क्या... कोहली के इस कप्तानी रिकॉर्ड की बराबरी करना नामुमकिन!

चीन की टीम बेहद मजबूत

चीन के पास एक मजबूत मेंस टीम है, जिसमें शी युकी (वर्ल्ड नंबर-2) और ली शी फेंग (वर्ल्ड नंबर-7) के अलावा वेंग होंग यांग (दुनिया के 17वें नंबर के खिलाड़ी) और लू गुआंग झू (दुनिया के 18वें नंबर के खिलाड़ी) शामिल हैं। हालांकि भारत को लक्ष्य सेन की हालिया फॉर्म से आत्मविश्वास मिलेगा। पेरिस ओलंपिक 2024 के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले इस खिलाड़ी ने इस महीने की शुरुआत में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में उपविजेता रहने के दौरान फेंग को हराया था।

थॉमस कप के लिए कैसे मिली क्वालिफिकेशन?

भारत ने 2022 में बैंकॉक में अपना पहला थॉमस कप खिताब जीतकर इतिहास रचा था। फाइनल में 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर ट्रॉफी जीतने वाला भारत केवल छठा देश बना था। भारत ने बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप के बाद BWF मेंस टीम रैंकिंग में अपनी स्थिति के आधार पर 2026 थॉमस कप के लिए क्वालीफाई किया। महिला टीम ने भी वर्ल्ड रैंकिंग के जरिए उबेर कप में अपनी जगह पक्की की। 

 

चार-चार टीम के चार ग्रुप में बंटी कुल 16 टीम राउंड रॉबिन लीग खेलेंगी, जिसमें हर मुकाबले में पांच मैच (तीन सिंगल्स और दो डबल्स) होंगे। हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी।

 

यह भी पढ़ें: जब 100 के स्ट्राइक रेट से भी रन बनाना हुआ मुश्किल, रहाणे को भी मिला विकेट

थॉमस कप ड्रॉ

  • ग्रुप ए - चीन, भारत, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया
  • ग्रुप बी - जापान, मलेशिया, इंग्लैंड, फिनलैंड
  • ग्रुप सी - चीनी ताइपे, डेनमार्क, कोरिया, स्वीडन
  • ग्रुप डी- इंडोनेशिया, फ्रांस, थाईलैंड, अल्जीरिया

उबेर कप ड्रॉ

  • ग्रुप ए- चीन, भारत, डेनमार्क, यूक्रेन
  • ग्रुप बी - जापान, मलेशिया, तुर्की, दक्षिण अफ्रीका
  • ग्रुप सी - चीनी ताइपे, इंडोनेशिया, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया
  • ग्रुप डी - कोरिया, थाईलैंड, बुल्गारिया, स्पेन
Related Topic:#Badminton

और पढ़ें