logo

मूड

ट्रेंडिंग:

तिलक वर्मा जैसा कोई नहीं... 105 बल्लेबाजों में सबसे आगे निकले, इस साल के आंकड़े

भारतीय टी20 टीम के उप-कप्तान तिलक वर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में आतिशी अर्धशतक जड़ बाजी पलट दी। तिलक ने इस साल डेथ ओवर्स में बेहद खतरनाक साबित हुए हैं।

Tilak Varma IND vs NZ 2nd T20

भारत की जीत के बाद जोश में तिलक वर्मा, Photo Credit: BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

तिलक वर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारत को हारी बाजी जीता दी। तिलक ने उस समय आकर 26 गेंद में नाबाद 51 रन की पारी खेली, जब टीम इंडिया 181 रन के चेज में 69 रन 4 गंवाकर संघर्ष कर रही थी। कप्तान श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद क्रीज पर आए तिलक ने अभी एक ही गेंद का सामना किया था, तब तक दूसरे छोर से अक्षर पटेल भी चलते बने। इस तरह भारत की आधी पारी 70 रन पर सिमट गई। नंबर-7 पर बल्लेबाजी करने आए नमन धीर ने 17 गेंद में 31 रन ठोक भारत की उम्मीदें जगाईं लेकिन अहम समय पर वह भी अपना विकेट गंवा बैठे।

 

भारत को यहां से जीत के लिए 5.1 ओवर में 69 रन चाहिए थे। तिलक 9 गेंद खेलकर 10 रन ही बना सके थे। शुरू में समय लेने के कारण फिर से उनकी आलोचना होने लगी थी लेकिन डेथ ओवर्स में उन्होंने सबको चुप करा दिया। टीम इंडिया के उप-कप्तान ने डेथ ओवर्स (16-20) में 17 गेंद में 41 रन ठोके। भारत को आखिरी 4 ओवर में 55 रन बनाने थे, उसमें से उन्होंने अकेले 41 रन जड़े और न्यूजीलैंड के जबड़े से जीत छीन ली।

 

यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस के हेड कोच बने कीरोन पोलार्ड, IPL 2027 से पहले मिला प्रमोशन

डेथ ओवर्स में तिलक से कोई नहीं है आगे

तिलक ने इस साल टी20 क्रिकेट के डेथ ओवर्स में 203 गेंद का सामना किया है, जिसमें उन्होंने 231.52 के स्ट्राइक रेट से 470 रन ठोके हैं। इस दौरान उन्होंने 32 चौके और 37 छक्के लगाए हैं। 2026 में टी20 के डेथ ओवर्स में 105 बल्लेबाज, जिन्होंने कम से कम 75 गेंद का सामना किया है, उनमें तिलक का स्ट्राइक रेट सबसे बेहतर है।

 

यह भी पढ़ें: IND A vs NZ A: 5 बल्लेबाज जीरो पर आउट, 113 रन पर सिमटी इंडिया A की टीम

तिलक-नीतीश के बीच रिकॉर्ड साझेदारी

आंध्र से आने वाले तिलक और नीतीश कुमार रेड्डी ने सातवें विकेट के लिए 30 गेंद में 69 रन की नाबाद साझेदारी की। यह किसी फुल मेंबर टीम के लिए सफल चेज में सातवें विकेट के लिए संयुक्त रूप से दूसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। अफिफ हुसैन और मोसद्देक हुसैन की जोड़ी 2019 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 82 रन की साझेदारी कर नंबर-1 पर है। इसके बाद चमिका करुणारत्ने और दसुन शनाका की जोड़ी थी। करुणारत्ने-शनाका ने 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 69 रन की नाबाद साझेदारी की थी। तिलक-नीतीश ने उनकी बराबरी की है।


और पढ़ें