logo

मूड

ट्रेंडिंग:

वैभव की तारीफ में शास्त्री का बेतुका बयान, आखिर दूसरों को कब सम्मान देंगे हम?

रवि शास्त्री का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड में मौका मिल जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि वैभव वहां खूब रन बनाते। इस दौरान भारतीय टीम के पूर्व कोच ने अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया।

Ravi Shastri Vaibhav Sooryavanshi Ishan Kishan

रवि शास्त्री, वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन, Photo Credit: Screengrab via Sony Sports Network, BCCI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय टीम के साथ यूनाइटेड किंगडम (UK) दौरे पर गए युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी अब तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। 15 साल के वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बनने वाले हैं लेकिन टीम मैनेजमेंट उन्हें लगातार प्लेइंग-XI से बाहर रख रहा है, जिससे दिग्गज खफा हैं। बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज के दौरान वैभव बेंच पर ही नजर आए।

 

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भी वैभव को नहीं खिलाया गया। बुधवार (1 जुलाई) को यह मुकाबला चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला गया, जिसका बारिश के कारण नतीजा नहीं निकल सका। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 189 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद बारिश और गीला आउटफील्ड के चलते इंग्लैंड की टीम रन चेज करने नहीं उतर सकी। 

 

मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने वैभव को खिलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि वैभव को आयरलैंड के खिलाफ ही मौका मिल जाना चाहिए था। 1983 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम का हिस्सा रहे रवि शास्त्री ने वैभव की विस्फोटक बल्लेबाजी की तारीफ की लेकिन फ्लो-फ्लो में बेतुका बयान भी दे दिया। उन्होंने अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया, जिसे आयरलैंड टीम से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: सेमीफाइनल से बाहर होकर भी ओलंपिक के लिए कैसे क्वालिफाई कर गई भारतीय महिला टीम?

शास्त्री को यह नहीं कहना चाहिए था

रवि शास्त्री ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर कहा कि वैभव को मौका देने में देरी नहीं करनी चाहिए। जब उनसे पूछा गया कि क्या वैभव इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में खेलेंगे? इसके जवाब में शास्त्री ने कहा, 'अरे वो खेलना चाहिए था यार... आयरलैंड में ही खिलाना चाहिए था। वहां के विकेट स्लो थे, स्पॉन्जी थे। वैभव वहां खेलता, तो छप्पड़ पर मारता।'

 

इसके बाद उन्होंने अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा, 'एक तो ग्राउंड भी काफी छोटा था। पैंट उतारकर******* देता। उसे वहां जरूर खिलाना चाहिए था' शास्त्री ने ये बातें भले ही वैभव की तारीफ में कही लेकिन वह मर्यादा भूल बैठे। उनके इस बेतुके बयान पर ज्यादातर लोगों का ध्यान नहीं गया है, जिससे वह विवाद में आने से बच गए हैं लेकिन उन्हें ऑन एयर इस तरह की चीजें बोलने से पहले दस बार सोचना चाहिए।  

 

यह भी पढ़ें: Grand Chess Tour: प्रज्ञानानंदा ने कीमर को हराया, गुकेश के साथ खेला ड्रॉ

विपक्षी टीमों को नीचा दिखाना कब छोड़ेंगे हम?

आयरलैंड सीरीज से पहले सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के प्रोमो पर सवाल उठे थे। उन्होंने आयरलैंड टीम को ऐसा दिखाया कि मानो वह टीम इंडिया के सामने टिक भी नहीं पाएगी। जब आयरिश टीम ने सीरीज जीती तो दिग्गज कॉमेंटेटर हर्षा भोगले ने कहा कि यह उन लोगों के लिए कड़ा सबक है, जो अभद्र प्रोमो बनाते हैं। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए सुपर-8 मुकाबले के बाद स्टार स्पोर्ट्स को आलोचना झेलनी पड़ी थी। स्टार स्पोर्ट्स ने अपने मैच से पहले प्रोमो में साउथ अफ्रीका को नीचा दिखाया था। भारत की करारी हार के बाद उसने सबक लिया लेकिन अभी भी हमारे ब्रॉडकास्टर और क्रिकेट एक्सपर्ट्स विपक्षी टीमों को नीचा दिखाने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'अभी हम सोच भी नहीं रहे...' MI के साथ पंड्या के ट्रेड पर CSK ने तोड़ी चुप्पी

शास्त्री ने वैभव के लिए और क्या है कहा?

पूर्व ऑलराउंडर शास्त्री ने वैभव की तारीफ में आगे कहा, 'उसने IPL में सबकी पिटाई की है। कौन से फास्ट बॉलर को छोड़ा है? और आप यहां उसको बेंच पर बिठा रहे हो। वह सिर्फ 15 साल का है। उसको कोई डर नहीं है। अगर वह 2-3 ओवर भी चल गया तो ऐसा स्टार्ट देता है कि मिडिल ऑर्डर उस शुरुआत को भुना सकता है। उसके लिए जगह तो ढूंढनी ही पड़ेगी।'


और पढ़ें