logo

मूड

ट्रेंडिंग:

वैभव सूर्यवंशी ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा लेकिन कैसे? यहां समझिए

भारत क्रिकेट टीम के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर दिया। इसी के साथ उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जिसे देखकर वैभव का परिवार बेहद खुश है।

cricket news

वैभव सूर्यवंशी, Photo Credit- Social

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहनते ही वैभव सूर्यवंशी ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया। वैभव सूर्यवंशी ने सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया। उन्होंने अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला, जहां वैभव ने इंग्लैंड टीम के खिलाफ बल्लेबाजी की। वैभव का डेब्यू देखकर न सिर्फ उनके फैंस खुश थे, बल्कि उनके पूरे परिवार और गांव में भी खुशी का माहौल है।

 

वैभव सूर्यवंशी ने अपने डेब्यू मैच में सिर्फ 14 रन बनाए थे, जिसके बाद वह आउट हो गए। आउट होने के बाद वह मायूस नजर आए। हालांकि, वह पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 15 साल 99 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में 14 रन बनाए हैं। इस वजह से वैभव का परिवार, रिश्तेदार और फैंस उनका डेब्यू मैच देखकर बेहद खुश हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'मुझे लात-घूंसों से पीटा', क्रिकेटर शशांक सिंह के कुक ने लगाए गंभीर आरोप

 

वैभव के परिवार ने क्या कहा?

वैभव के अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर उनके चाचा राजीव सूर्यवंशी ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर वैभव ने नया इतिहास रच दिया। उन्होंने यह मैच खेलकर सचिन तेंदुलकर का सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसे देखकर पूरा देश खुश है। जब वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट खेल रहे थे, तब उनके घर और गांव में खुशी और जश्न का माहौल था।

 

वैभव के अंतरराष्ट्रीय मैच में डेब्यू के बाद उनके गांव के कई लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशियां मनाईं। साथ ही लोगों ने यह उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में वैभव शानदार बल्लेबाजी करके देश का नाम रोशन करेंगे।

 

यह भी पढ़ें: 'बस, मेरा अब हो गया...', टेस्ट क्रिकेट में वापसी पर विराट कोहली

वैभव ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

जहां सचिन तेंदुलकर ने 16 साल 205 दिन की उम्र में भारतीय टीम की ओर से अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था, वहीं उन्होंने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू में 24 गेंदों पर 15 रन बनाए थे। दूसरी ओर, वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल 99 दिन की उम्र में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला और महज 10 गेंदों में 14 रन बनाए। इसी वजह से यह कहना गलत नहीं होगा कि वैभव सूर्यवंशी ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।


और पढ़ें