logo

ट्रेंडिंग:

बुरी तरह पिट रहे थे वरुण, फिर झटका मिलर का विकेट और तोड़ दिया अर्शदीप का रिकॉर्ड

वरुण चक्रवर्ती ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में अपने पहले 3 ओवर में 39 रन लुटा दिए थे। उन्होंने अपने स्पेल के आखिरी ओवर में डेविड मिलर का विकेट लेकर एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।

Varun Chakravarthy vs South Africa T20 WC

डेविड मिलर का विकेट लेने के बाद जोश में वरुण चक्रवर्ती, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम अपने पहले सुपर-8 मैच में साउथ अफ्रीका का सामना कर रही है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन का स्कोर खड़ा किया है। उसने 20 रन पर ही अपने टॉप-3 बल्लेबाजों को गंवा दिया था। यहां से डेविड मिलर (35 गेंद में 63 रन) और डेवाल्ड ब्रेविस (29 गेंद में 45 रन) ने चौथे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी कर उसे शुरुआती झटकों से उबारा। इन दोनों के क्रीज पर रहते साउथ अफ्रीकी टीम 200 के पार जाती दिख रही थी लेकिन 13वें ओवर में शिवम दुबे ने ब्रेविस को चलता कर उसकी पारी पटरी से उतार दी। 

 

इसके बाद वरुण चक्रवर्ती ने मिलर का बेशकीमती विकेट झटका। खतरनाक मूड में लग रहे मिलर ने इससे पहले वरुण की जमकर खबर ली थी। उन्होंने इस मिस्ट्री स्पिनर की 12 गेंद पर 24 रन जड़ दिए थे। वरुण ने उन्हें आउट कर राहत की सांस ली और साथ ही पिछली 17 टी20I पारियों से चले आ रहे विकेट लेने के सिलसिले को बरकरार रखा। वह अब लगातार 18 टी20I पारियों में कम से कम 1 विकेट चटकाने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अर्शदीप सिंह को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2024 से 2025 के बीच लगातार 17 टी20I पारियों में यह कारनामा किया था।

 

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड से हारा श्रीलंका, सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए करना होगा यह काम

टी20I में लगातार सबसे अधिक पारियों में कम से कम 1 विकेट लेने वाले भारतीय

  • वरुण चक्रवर्ती (2025-26): 18 पारियां
  • अर्शदीप सिंह (2024-25): 17 पारियां
  • आशीष नेहरा (2016): 13 पारियां
  • वॉशिंगटन सुंदर (2024-25): 11 पारियां
  • वरुण चक्रवर्ती (2024-25): 11 पारियां

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में खेलेंगे धोनी, CSK फैंस के लिए यह खबर अच्छी है या बुरी?

अहमदाबाद में फिर महंगे रहे वरुण

वरुण चक्रवर्ती ने अपने पहले 3 ओवर में 39 रन लुटा दिए थे। उनके कोटे के आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स ने छक्का जड़ा। स्टब्स ने तीसरी गेंद पर सिंगल लिया। इसके बाद वरुण ने मिलर का विकेट चटकाया। उन्होंने इस ओवर में 8 रन दिए। वरुण ने 4 ओवर में कुल 47 रन खर्चे। यह उनके टी20I करियर का तीसरा सबसे महंगा स्पेल रहा। उन्होंने पिछले साल दिसंबर में इसी मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही 4 ओवर में 53 रन लुटाए थे।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap