logo

ट्रेंडिंग:

इंग्लैंड से हारा श्रीलंका, सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए करना होगा यह काम

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 स्टेज के मैच शुरू हो गए हैं। इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मैच 22 फरवरी को खेला गया। इस मैच में इंग्लिश टीम ने बड़े अंतर से जीत हासिल की।

T20WC 2025 SL vs ENG highlights

श्रीलंका क्रिकेट टीम, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 42वां मैच रविवार को इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला गया। पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने 51 रन से बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ इंग्लैंड सुपर-8 राउंड के ग्रुप-2 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया है। यह इस ग्रुप का दूसरा मुकाबला था।

 

इस ग्रुप का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना था, जो बारिश की वजह से एक भी बॉल खेले बिना रद्द हो गया। इसके बाद दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट दिया गया। श्रीलंका के सामने अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए हर मैच करो या मरो वाला है।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में खेलेंगे धोनी, CSK फैंस के लिए यह खबर अच्छी है या बुरी?

इंग्लैंड का पारी

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत धीमी रही। शुरू के 12 ओवर में टीम के 83 रन पर 4 विकेट गिर गए। फिर बाकी 8 ओवर में इंग्लिश टीम ने 5 विकेट खोकर 63 रन बनाए। नतीजतन इंग्लैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 146 रन बनाए।

इंग्लैंड के लिए फिल साल्ट ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए, जबकि विल जैक्स ने 21 रन बनाए। वहीं, श्रीलंका के लिए डुनिथ वेल्लालेज ने तीन विकेट लिए। दिलशान मदुशंका और महीश तीक्ष्णा ने दो-दो विकेट लिए, जबकि दुष्मंथा चमीरा ने एक विकेट लिया।

 

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप में धीमा क्यों खेल रहे हैं तिलक वर्मा? सूर्या ने किया खुलासा

श्रीलंका की पारी

इस छोटे से टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। आधी टीम पावरप्ले में ही आउट हो गई। टीम ने शुरू के 12 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 69 रन बनाए। इसके बाद टीम बाकी 8 ओवर नहीं खेल पाई और बाकी 5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 26 रन ही बना पाई। नतीजतन श्रीलंका 16.4 ओवर में 95 रन पर ऑलआउट हो गई और इंग्लैंड ने यह मैच 51 रन से जीत लिया।

श्रीलंका के लिए कप्तान दासुन शनाका ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। कोई और खिलाड़ी 15 रन के स्कोर को पार नहीं कर सका। वहीं इंग्लैंड के लिए विल जैक्स ने तीन विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन और आदिल राशिद ने दो-दो विकेट लिए, जबकि जेमी ओवरटन ने एक विकेट लिया।

 

यह भी पढ़ें: 'कम उम्र में शादी...' क्रिकेटर राहुल चाहर का तलाक, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

श्रीलंका सेमीफाइनल क्वालिफिकेशन सिनेरियो

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 ग्रुप-2 की स्थिति 42वें मैच के बाद दिलचस्प हो गई है। इंग्लैंड के 2 अंक हैं, जबकि न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के 1-1 अंक हैं। श्रीलंका क्रिकेट टीम के पास अभी 0 अंक हैं। अब उसके दो मैच बाकी हैं, पहला न्यूजीलैंड के खिलाफ और दूसरा पाकिस्तान के खिलाफ। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए श्रीलंका को अपने अगले मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन करना होगा।

 

सबसे आसान रास्ता यही है कि श्रीलंका दोनों मैच जीत ले, तब 4 अंक के साथ टॉप-2 में जगह लगभग तय हो सकती है और अच्छा रनरेट रहा तो नंबर-1 भी बन सकता है। अगर सिर्फ एक जीत मिली तो 2 अंकों पर क्वालीफिकेशन अन्य मैचों के नतीजों और रनरेट पर निर्भर करेगा। दोनों मैच हारने पर सेमीफाइनल की उम्मीद खत्म हो जाएगी।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap