एशियन गेम्स 2026 से पहले टीम इंडिया के स्क्वॉड में बड़ा बदलाव किया गया है। मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की जगह विपराज निगम को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, कुलदीप यादव को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे टीम में शामिल किया जाना है। इसलिए उन्हें एशियन गेम्स के लिए जापान के आइची-नागोया नहीं भेजा जाएगा।
35 साल के वरुण बाजू में खिंचाव के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों से बाहर हो गए थे। अब वह एशियन गेम्स में भी नहीं खेल पाएंगे।
वरुण को आगे की जांच के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) वापस भेजा जाएगा। उन्होंने अफगानिस्तान सीरीज से पहले मांसपेशियों में खिंचाव से उबरने के बाद भारतीय टीम में वापसी की थी लेकिन एक मैच खेलने के बाद ही वह फिर से चोटिल हो गए।
यह भी पढ़ें: शाजापुर की नीतिका कीर ने पोल वॉल्ट में जीता गोल्ड, मां बोलीं - हर बेटी आगे बढ़े
एशियन गेम्स में 28 सितंबर से एक्शन में दिखेगी टीम इंडिया
एशियन गेम्स का आगाज 29 सितंबर से हो रहा है लेकिन टीम इंडिया 28 सितंबर से एक्शन में दिखेगी। भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। BCCI के एक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर PTI को बताया, 'वरुण अनिश्चितकाल के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। विपराज निगम और कुलदीप यादव के रूप में हमारे पास दो विकल्प थे। कुलदीप इस महीने के आखिर में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेंगे।'
यह भी पढ़ें: चेस के दिग्गज जियोर्जियोस मैक्रोपोलोस का निधन, AICF चीफ नितिन नारंग ने जताया दुख
वरुण को फुल फिटनेस हासिल करने में अभी कुछ समय लगने की संभावना है। उनकी जगह टीम में आए लेग स्पिन ऑलराउंडर विपराज इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं। 22 साल के इस खिलाड़ी ने अब तक 19
IPL
मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 13 विकेट चटकाए हैं। विपराज ने लंबे शॉट लगाने की अपनी काबिलियत का भी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने IPL करियर में लगभग 176 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।