logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'नियमों के हिसाब से ही...', विनेश फोगाट की वापसी पर क्या बोले कुश्ती संघ के चीफ?

विनेश फोगाट ने संन्यास से वापस आने का फैसला किया है। वह ओलंपिक 2028 में खेलना चाहती हैं। विनेश की वापसी पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने क्या कहा है? पढ़िए।

Vinesh Phogat Sanjay Singh

विनेश फोगाट और संजय सिंह, Photo Credit: ANI/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

विनेश फोगाट ने कुश्ती के मैट पर वापसी करने का मन बना लिया है। उन्होंने शुक्रवार (12 दिसंबर) को एलान किया कि वह संन्यास से वापस आ रही हैं। विनेश ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने जिक्र किया कि वह ओलंपिक 2028 खेलना चाहती हैं। उनके इस फैसले के बाद भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि वह आएं और प्रदर्शन दिखाएं। रिटायरमेंट से वापस आने पर WFI विनेशा का स्वागत करता है लेकिन उनकी वापसी संघ के नियमों के अनुसार ही होगी।

'विनेश के मन में होगा कुछ और विचार' 

विनेश ने पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद कुश्ती से संन्यास का फैसला किया था। वह पेरिस में गोल्ड जीतने से चूक गई थीं। उन्होंने फ्रीस्टाइल कुश्ती के 50 किलो वेट कैटेगरी के फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन गोल्ड मेडल मैच के दिन वह ओवर वेट पाई गईं, जिसके चलते उन्हें डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। 

 

विनेश इसके बाद कुश्ती को छोड़ राजनीतिक अखाड़े में उतरीं और 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव में कॉन्ग्रेंस के टिकट पर जुलाना से चुनाव जीत गईं। अब उनके अचानक कुश्ती में वापस लौटने के फैसले के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह प्रो रेसलिंग लीग 2026 में खेलेंगी। हालांकि WFI चीफ संजय सिंह ने इस पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि विनेश ने लीग में आवेदन नहीं किया है।

 

संजय सिंह ने कहा, 'रिटायरमेंट से वापस आने पर विनेश का स्वागत है। वह आएं और प्रदर्शन दिखाएं लेकिन उनकी वापसी WFI के नियमों के अनुसार ही होगी। लीग के लिए उन्होंने आवेदन नहीं किया था। डेडलाइन भी खत्म हो चुकी है। पूरी दुनिया के 300 पहलवानों ने आवेदन किया है।' संजय सिंह ने आगे कहा कि संन्यास से वापसी में विनेश का कुछ और सोच-विचार होगा।

 

यह भी पढ़ें: 23 चौके-छक्के, वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 एशिया कप में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

नेशनल चैंपियनशिप पर क्या बोले संजय सिंह?

अहमदाबाद में शुक्रवार से नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप की शुरुआत हो गई है। संजय सिंह ने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स यहीं होने हैं, जिसके ट्रायल के लिए हम लोग यहां नेशनल चैंपियनशिप आयोजित करवा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'अहमदाबाद के वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में पहली बार सीनियर नेशनल हो रहा है। यहां की सारी सुविधाएं बहुत अच्छी हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स यहीं होने हैं। उसके लिए भी यह एक ट्रायल है।'

 

यह भी पढ़ें: वे 5 अनकैप्ड भारतीय तेज गेंदबाज, जो IPL ऑक्शन में कर सकते हैं छप्परफाड़ कमाई

 

संजय सिंह ने आगे बताया, 'खेल मंत्री ने हमसे अनुरोध किया है कि हम यहां ट्रायल के तौर पर एक इंटरनेशनल इवेंट आयोजित करें, ताकि यहां की सभी सुविधाओं का चेकिंग हो जाए। गुजरात का इन्फ्रास्ट्रक्चर बहुत अच्छा है। जो भी चीजें यहां बनी हैं, वे सब क्वालिटी की हैं। सबसे बड़ी बात स्टेडियम जो बने हैं, वे इंटरनेशनल मानकों के हैं। यहां इंटरनेशनल इवेंट कराए जा सकते हैं।'

Related Topic:#Vinesh Phogat#WFI

और पढ़ें