logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'कांबली बिल्कुल ठीक है, कौन अफवाह फैला रहा', पत्नी का आया बयान

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली के स्वास्थ्य के बारे में अफवाह फैलाई गई। कांबली की पत्नी ने बताया कि वह बिल्कुल ठीक हैं। मुझे नहीं पता कि कौन अफवाह फैला रहा है।

Vinod Kambli

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली बीमार हैं। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक का खतरा है। मगर अब विनोद कांबली की पत्नी ने इन खबरों का खंडन किया और बताया कि कांबली बिल्कुल स्वास्थ्य हैं। इंडिया टुडे के मुताबिक विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया हेविट ने बताया, 'ईश्वर की कृपा से विनोद बिल्कुल ठीक हैं। मुझे नहीं पता है कि उनके स्वास्थ्य के बारे में अफवाह कौन फैला रहा है।'

 

एक दिन पहले ही कई मीडिया प्लेटफॉर्म ने विनोद कांबली के स्वास्थ्य से जुड़ी खबरें प्रकाशित कीं। इसमें बताया गया कि कांबली के दिमाग में खून का थक्का बन गया है। इस कारण उन्हें ब्रेन स्ट्रोक का खतरा है। वह याददाश्त की समस्या से भी जूझ रहे हैं। हालांकि अब उनकी पत्नी ने आगे आकर तमाम खबरों का खंडन किया और बताया कि कांबली बिल्कुल ठीक हैं। 

 

यह भी पढ़ें: ट्रेड किए गए खिलाड़ियों का कैसा रहा प्रदर्शन? देखें 24 मैचों का रिपोर्ट कार्ड

कहां से उठा कांबली के स्वास्थ्य का मामला?

विनोद कांबली के दोस्त और पूर्व प्रथम श्रेणी अंपायर मार्कस कूटो ने बताया था कि करीब 18 महीने पहले ठाणे के अस्पताल में भर्ती होने के बाद से कांबली के मस्तिष्क में रक्त का थक्का बन गया है। उनकी याददाश्त भी कमजोर हो गई है। वह बातें याद रखते हैं और फिर भूल जाते हैं। दिमाग में खून जमने के कारण यह हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें: KKR को पहली जीत की तलाश, जीत की हैट्रिक की कगार पर GT, कहां देखें मैच

 

उन्होंने आगे बताया कि कांबली ने शराब पीना छोड़ दिया है। मगर कभी-कभी धूम्रपान करते हैं, जबकि धूम्रपान उनके लिए मना है, क्योंकि इससे मस्तिष्क आघात का खतरा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप के माध्यम से कांबली के दोस्त मदद कर रहे हैं। बचपन से साथी सचिन तेंदुलकर भी सहायता पहुंचा रहे हैं।  
  
मार्कस कूटो ने यह भी बताया कि हाल ही में कांबली ने एक विज्ञापन किया था। इसमें वह स्वास्थ्य दिख रहे थे। उनका परिवार भी खुश था। विनोद कांबली अब छड़ी के सहारे चलते हैं। उनका बेटा (क्रिस्टियानो) क्रिकेटर बनना चाहता है। मैंने जतिन परांजपे से अपनी क्रिकेट अकादमी में दाखिला दिलाने का अनुरोध किया। वह तुरंत मान गए। जतिन कोई शुल्क भी नहीं लेंगे।


और पढ़ें