logo

मूड

ट्रेंडिंग:

SRH के खिलाफ नहीं चला विराट कोहली का बल्ला, फिर भी बना गए वर्ल्ड रिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 11 गेंद में सिर्फ 15 रन ही बना पाए। इसके बावजूद उन्होंने टी20 का एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।

Virat Kohli SRH vs RCB IPL 2026

SRH के खिलाफ शॉट खेलते विराट कोहली, Photo Credit: IPL/X

दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली जब भी क्रीज पर उतरते हैं, उनके बल्ले से रन आए या न आए, कोई रिकॉर्ड जरूर ध्वस्त हो जाता है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में शुक्रवार (22 मई) को कुछ ऐसा ही हुआ। कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 11 गेंद खेलकर सिर्फ 15 रन बनाए। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 256 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को कोहली और वेंकटेश अय्यर की जोड़ी ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों ने 4.3 ओवर में 60 रन की साझेदारी की। हालांकि इस पार्टनरशिप में कोहली का योगदान सिर्फ 14 रन का रहा। वहीं वेंकटेश ने 19 गेंद में 44 रन ठोके।

 

वेंकटेश को ईशान मलिंगा ने चलता किया। इसके बाद कोहली भी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए और अगले ओवर में साकिब हुसैन का शिकार बन गए। हालांकि तब तक उनके नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड जुड़ चुका था। कोहली मेंस टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा 50 प्लस रन की साझेदारी में शामिल रहने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने एलेक्स हेल्स को पीछे छोड़ा, जो 210 बार 50 से ज्यादा रन की साझेदारियों में इन्वॉल्व रहे थे। कोहली 211वीं बार 50 प्लस रन की पार्टनरशिप में इन्वॉल्व हुए हैं।

 

यह भी पढ़ें: प्लेऑफ करीब आते ही बुरी तरह पिटे RCB के गेंदबाज, भुवी ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

मेंस टी20 में सबसे ज्यादा 50 प्लस साझेदारी में शामिल रहने वाले बल्लेबाज

  • विराट कोहली - 211 बार
  • एलेक्स हेल्स - 210 बार
  • डेविड वॉर्नर - 200 बार
  • बाबर आजम - 196 बार
  • क्रिस गेल - 191 बार

यह भी पढ़ें: 2027 में धोनी खेलेंगे या नहीं? CSK के कप्तान ऋतुराज के जवाब ने बढ़ाया सस्पेंस

SRH से हारकर भी टॉप पर रही RCB

SRH के 255 रन के जवाब में RCB 4 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी और वह 55 रन से मुकाबला हार गई। हालांकि इस बड़ी हार के बावजूद RCB ने पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर फिनिश किया। SRH को नेट रन रेट के मामले में RCB से आगे निकलने के लिए डिफेंडिंग चैंपियंस को 166 या उससे नीचे रोकने की जरूरत थी। 

 

वेंकटेश और कोहली के लगातार ओवरों में आउट होने से SRH की उम्मीदें जगीं लेकिन रजत पाटीदार (39 गेंद में 56 रन) और क्रुणाल पंड्या (31 गेंद में नाबाद 41 रन) ने उसके आरमानों पर पानी फेर दिया। अब RCB क्वालिफायर 1 में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी, जबकि SRH को एलिमिनेटर खेलना पड़ेगा।


और पढ़ें