भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार (16 जुलाई) को कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे से पहले
विराट कोहली
और गौतम गंभीर के बीच अनबन की खबरें आई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों के बीच बातचीत बंद है। दोनों बर्मिंघम के बाद कार्डिफ में भी प्रैक्टिस सेशन के दौरान एक-दूसरे से बातचीत करते नहीं दिखे थे।
गंभीर को
रोहित शर्मा
से बात करते देखा गया था लेकिन कोहली से उन्होंने दूरी बनाए रखी। इसके बाद कोहली-गंभीर के बीच मनमुटाव की अटकलें तेज हो गई थीं, जिस पर भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने विराम लगा दिया है।
यह भी पढ़ें: नाबाद 99 रन ठोक भारत से छीनी जीत, विराट कोहली को पछाड़ नए चेज मास्टर बने जो रूट
अनबन की खबरों पर क्या बोले कोटक?
कोटक ने गंभीर और कोहली के बीच बातचीत नहीं होने की खबरों को अफवाह करार देते हुए कहा कि प्रैक्टिस सेशन के दौरान भले ही वे एक-दूसरे से दूर-दूर दिखाई दें लेकिन 'दिन में 10 बार' बात करते हैं। खबरें आई थीं कि गंभीर और कोहली के बीच सुलह कराने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को किसी मध्यस्थ की मदद लेने सलाह दी गई है। हालांकि कोटक ने इन सब बातों को खारिज किया।
यह भी पढ़ें: जो रूट के अलावा ODI में और कौन-कौन रहा है 99 पर नाबाद? ये है पूरी लिस्ट
कोहली-गंभीर के बीच सब कुछ ठीक
कोहली प्रैक्टिस सेशन में कोटक से लगातार बातें करते दिखे थे। भारत की दूसरे वनडे में 4 विकेट से हार के बाद जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोटक से पूछा गया कि क्या वह कोहली और गंभीर के बीच 'सेतु' का काम कर रहे हैं तो वह हंसने लगे।
उन्होंने कहा, 'विराट कोहली और गौतम गंभीर दिन में कम से कम 10 बार एक-दूसरे से बात करते हैं। मुझे नहीं लगता कि उन्हें (कोहली को) हेड कोच से बात करने के लिए किसी माध्यम की जरूरत है।' कोटक ने आगे कहा, 'आपने संवादहीनता की बात की है। मुझे नहीं पता कि आप ये बातें कहां से सुनते हैं लेकिन ये कोरी अफवाहें हैं।'