logo

मूड

ट्रेंडिंग:

BCCI के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनेंगे VVS लक्ष्मण, गंभीर-अगरकर का क्या होगा?

BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड वीवीएस लक्ष्मण को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लक्ष्मण का कद अब और भी काफी बड़ा हो जाएगा।

Agarkar Laxman

दलीप ट्रॉफी 2025 के दौरान अजीत अगरकर और वीवीएस लक्ष्मण, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाया जाने वाला है। लक्ष्मण फिलहाल बोर्ड के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) प्रमुख हैं। उन्हें चीफ सेलेक्टर बनाए जाने की खबरें थीं लेकिन अब बताया जा रहा है कि वह डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनेंगे। BCCI के मौजूदा स्ट्रक्चर में यह पद शामिल नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लक्ष्मण के रोल को और बड़ा करने के लिए इसे बोर्ड के स्ट्रक्चर में शामिल किया जाएगा। उनका कॉन्ट्रैक्ट भी बढ़ाया जाएगा, जिससे वह अगले दो साल के लिए  CoE में बने रहेंगे।

 

लक्ष्मण अभी CoE प्रमुख के तौर पर खिलाड़ियों के डेवलपमेंट और हाई-परफॉर्मेंस प्रोग्राम से जुड़े हुए हैं। वह स्टैंड-इन कोच की भूमिका भी निभाते हैं। लक्ष्मण जूनियर भारतीय टीमों, खिलाड़ियों के रिहैब, मेंस और विमेंस क्रिकेटर्स के विकास की देख-रेख करते हैं। समझा रहा है कि लक्ष्मण इस रोल को निभाने के साथ स्टाफ की नियुक्तियों की भी जिम्मेदारी निभाएंगे। उनके नए रोल में नए टैलेंट की पहचान, खिलाड़ियों के डेवलपमेंट, हाई-परफॉर्मेंस प्लानिंग और भारतीय क्रिकेट के आगे के रास्ते को मजबूत करना जैसे क्षेत्र भी शामिल हो सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: भारत या पाकिस्तान, कौन ज्यादा जीता है हॉकी वर्ल्ड कप?

गंभीर-अगरकर का क्या होगा?

BCCI में यह बड़ा प्रशासनिक और क्रिकेटिंग बदलाव उस समय में हो रहा है, जब चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल सितंबर में समाप्त होने वाला है। अगरकर की भूमिका पर पिछले महीने सवाल उठे थे। रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर बवाल मचने के बाद BCCI सचिव देवजीत सैकिया को मीडिया के सामने आकर स्थिति संभालनी पड़ी थी। 

 

इस विवाद के बाद खबरें आई थीं कि अगरकर के कॉन्ट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। लक्ष्मण सितंबर में सेलेक्शन कमिटी और टीम मैनेजमेंट से जुड़े फैसलों में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के भविष्य पर भी सवालिया निशान हैं। गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में संघर्ष कर रही है। घरेलू टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का दो बार सूपड़ा साफ होने के बाद गंभीर का रोल व्हाइट बॉल टीम तक ही सीमित करने की चर्चा है। 

 

यह भी पढ़ें: '51 साल का सूखा खत्म करेंगे...' हॉकी वर्ल्ड कप से पहले 'सरपंच साहब' की हुंकार

 

रिपोर्ट्स के अनुसार, डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के तौर पर लक्ष्मण का ओहदा गंभीर और अगरकर से ऊंचा होगा। ऐसे में वह तय कर सकते हैं कि इन दोनों का भविष्य क्या होगा। हालांकि NDTV ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि अगरकर और गंभीर को फिलहाल खतरा नहीं है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट 2027 वर्ल्ड कप तक बढ़ाया जा सकता है।


और पढ़ें