logo

मूड

ट्रेंडिंग:

वेस्टइंडीज ने सीरीज किया बराबर, हैदराबाद में 24 रन से हारी टीम इंडिया

वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीत दर्ज कर सीरीज 2-2 से बराबर कर दी है। टीम इंडिया 248 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 223 रन तक ही पहुंच सकी।

India vs West Indies 4th T20 Tilak Varma

तिलक वर्मा के आउट होने के बाद जश्न मनाते वेस्टइंडीज के खिलाड़ी, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार (14 अक्टूबर) को हैदराबाद में खेला गया। इस मुकाबले में कैरेबियाई टीम ने 24 रन से जीत दर्ज कर सीरीज 2-2 से बराबर कर दी है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 3 विकेट खोकर 247 रन बनाए और फिर टीम इंडिया को 223 पर ही रोक दिया। कैरेबियाई टीम की जीत के हीरो कप्तान शाई होप और कीमो पॉल रहे। होप ने नाबाद 102 रन की तूफानी पारी खेल वेस्टइंडीज को विशाल स्कोर तक पहुंचाया तो पॉल ने 5 विकेट चटकाते हुए भारत का पुलिंदा बांध दिया। सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला शनिवार को बेंगलुरु में खेला जाएगा।

संजू सैमसन की मेहनत पर फिरा पानी

विशाल टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को संजू सैमसन ने तूफानी शुरुआत दिलाई। संजू ने 20 गेंद में अर्धशतक ठोक भारत को 4 ओवर में 60 रन तक पहुंचा दिया। वह पूरे मूड में लग रहे थे लेकिन कीमो पॉल ने पाचवें ओवर में बॉलिंग अटैक पर आते ही उन्हें चलता कर दिया। संजू 23 गेंद में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके कुछ ही पल बाद ईशान किशन (6) भी चलते बने। टीम इंडिया इन झटकों से उबरी भी नहीं थी कि कप्तान श्रेयस अय्यर भी आउट हो गए। श्रेयस 11 गेंद में 16 रन ही बना पाए।

 

अभिषेक शर्मा एक छोर पर टिके हुए थे लिकन उनके बल्ले से रन नहीं आ रहे थे। अंतत: वह 24 गेंद में 29 रन की धीमी पारी खेलकर 12वें ओवर में आउट हुए। गुडाकेश मोती ने अगली गेंद पर नमन धीर को स्टंप आउट करवा दिया, जिससे 130 के स्कोर पर भारत की आधी टीम सिमट गई। यहां से तिलक वर्मा (25 गेंद में 43 रन) और नीतीश कुमार रेड्डी (20 गेंद में 41 रन) ने मोर्चा संभाला और जीत की उम्मीदें जगा दी।

 

यह भी पढ़ें: शाई होप ने हैदराबाद में ठोका शतक, एक झटके में डिविलियर्स-गेल का रिकॉर्ड ध्वस्त

24 गेंद में बनाने थे 59 रन लेकिन...

भारत को आखिरी 4 ओवर में 59 रन चाहिए थे। लग रहा था कि तिलक और नीतीश भारत को चमत्कारिक जीत दिला देंगे लेकिन अगले ओवर में तिलक के आउट होते ही उम्मीदें खत्म हो गईं। उन्हें रोमारियो शेफर्ड ने धीमी गेंद पर फंसाया। कीमो पॉल ने 19वें ओवर में नीतीश, प्रिंस यादव और अक्षर पटेल को आउट कर अपने 5 विकेट हॉल पूरा किया। आखिरी ओवर में शमार जोसेफ का बाउंसर अर्शदीप सिंह के कंधे पर लग गया, जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए। अर्शदीप के रिटायर हर्ट होने का मतलब था कि 3 गेंद पहले ही भारत की सिमट गई।

 

यह भी पढ़ें: IPL Trade Alert: नटराजन की SRH में वापसी, जीशान अंसारी ट्रेड होकर दिल्ली पहुंचे

ऐसी रही वेस्टइंडीज की पारी 

शाई होप और जेवेल एंड्रयू की सलामी जोड़ी ने वेस्टइंडीज को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। दोनों ने 4.2 ओवर में 52 रन की ओपनिंग साझेदारी की। एंड्रयू 16 गेंद में 21 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने। इसके बाद हेटमायर ने 12 गेंद में 33 रन की आतिशी पारी खेली। रोवमन पॉवेल ने 17 गेंद में 24 रन बनाए। पॉवेल के आउट होने के बाद होप और शरफेन रदफोर्ड ने चौथे विकेट के लिए 43 गेंद में 91 रन की साझेदारी कर वेस्टइंडीज को 250 के करीब पहुंचाया। होप ने पारी की आखिरी दो गेंद पर दो छक्के लगाकर अपना शतक पूरा किया, जो निर्णायक साबित हुआ। रदरफोर्ड ने 26 गेंद में नाबाद 49 रन की पारी खेली। 

 

भारत की ओर से प्रिंस यादव इकलौते ऐसे गेंदबाज रहे, जिनकी इकॉनमी 10 से नीचे की रही। प्रिंस ने 4 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट झटके। मयंक यादव और अर्शदीप सिंह ने 52-52 रन लुटाए।

Related Topic:#India vs West Indies

और पढ़ें