logo

ट्रेंडिंग:

संजू की तरह फ्लॉप हो रहा यह खिलाड़ी, वेस्टइंडीज ने T20 WC Cup टीम में चुना लिया

वेस्टइंडीज के टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में जेसन होल्डर जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। वहीं एक ऐसे प्लेयर को चुना गया है, जो अपनी डेब्यू सीरीज में पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ था।

West Indies T20 World Cup

वेस्टइंडीज की टीम, Photo Credit: Windies Cricket/X

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान शाई होप के हाथों में दी गई है। होप के अलावा टीम में जेसन होल्डर जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। जॉनसन चार्ल्स को भी 15 सदस्यीय स्क्वॉड में रखा गया है। 37 साल के चार्ल्स का यह पांचवां टी20 वर्ल्ड कप होगा। वह मौजूदा हेड कोच डैरेन सैमी के साथ 2016 टी20 वर्ल्ड कप जीत का हिस्सा रहे थे।

 

अल्जारी जोसेफ चोटिल के कारण टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं बना सके। वेस्टइंडीज ग्रुप सी में है, जिसमें पूर्व चैंपियन इंग्लैंड, पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेलने उतर रही इटली, नेपाल और स्कॉटलैंड है। कैरेबियाई टीम 7 फरवरी को स्कॉटलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप में खेलेगा या नहीं, शाहबाज शरीफ से मिलकर क्या बोले नकवी?

फ्लॉप होने के बाद भी चुना गया यह खिलाड़ी

वेस्टइंडीज के टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में क्वेंटिन सैम्पसन की सरप्राइज एंट्री हुई है। दाएं हाथ के बल्लेबाज सैम्पसन ने पिछले हफ्ते ही अफगानिस्तान के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वह तीन मैचों की सीरीज में सिर्फ 35 रन ही बना पाए थे। डेब्यू सीरीज में फ्लॉप होने के बावजूद सैम्पसन को टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुना गया है। समझा जा रहा है कि कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2025 में उनके प्रदर्शन को देखते हुए सेलेक्टर्स ने उन पर भरोसा जताया है।

 

CPL में डेब्यू करते हुए सैम्पसन ने 151.57 के स्ट्राइक रेट से 241 रन बनाए थे। गुयाना अमेजन वॉरियर्स को फाइनल तक पहुंचाने में उन्होंने उपयोगी योगदान दिया था।

 

यह भी पढ़ें: मोहाली में स्टेडियम... भारतीय क्रिकेट को बनाया ताकतवर, कौन थे आईएस बिंद्रा?

 

साउथ अफ्रीका से सीरीज खेलेगी विंडीज टीम

वेस्टइंडीज की टीम टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत रवाना होने से पहले साउथ अफ्रीका में मेजबान टीम के साथ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज में विडींज टीम अपने टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड के साथ ही उतरेगी। पहला मुकाबला 27 जनवरी को पार्ल में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज की टीम अफगानिस्तान से मिली 1-2 की हार के बाद अपनी फुल स्ट्रेंथ टीम के साथ खेलेगी।


वेस्टइंडीज की टीम - शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), जॉनसन चार्ल्स (विकेटकीपर), रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, शिमरॉन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, शमार जोसफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, क्वेंटिन सैम्पसन, शरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap