logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ऋतुराज कप्तान, सरफराज की एंट्री, पृथ्वी शॉ को भी मिला मौका... टीम का हुआ ऐलान

दलीप ट्रॉफी में ऋतुराज गायकवाड़ वेस्ट जोन की कप्तानी करते दिखेंगे। उनकी अगुवाई वाली टीम में सरफराज खान और पृथ्वी शॉ जैसे स्टार खिलाड़ियों को भी जगह मिली है।

Ruturaj Gaikwad Duleep Trophy

पिछले दलीप ट्रॉफी में शतक लगाने के बाद जश्न मनाते ऋतुराज गायकवाड़, File Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए वेस्ट जोन की टीम का ऐलान हो गया है। ऋतुराज गायकवाड़ को टीम की कमान सौंपी गई है। 29 साल के ऋतुराज घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र के लिए खेलत हैं। महाराष्ट्र टीम के उनके साथी खिलाड़ी पृथ्वी शॉ और मुकेश चौधरी भी वेस्ट जोन टीम में सेलेक्ट हुए हैं। पृथ्वी पहले मुंबई की टीम से खेलते थे लेकिन लगातार बाहर रखे जाने के बाद उन्होंने पिछले साल महाराष्ट्र का दामन थाम लिया था।

 

मुंबई के चीफ सेलेक्टर राजेश पवार की अध्यक्षता वाली सेलेक्शन कमिटी ने सोमवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर-फाइनल 2 में वेस्ट जोन का मुकाबला 23 से 26 अगस्त के बीच नॉर्थ जोन से होगा।

 

यह भी पढ़ें: खतरा अभी टला नहीं है... लॉर्ड्स में शतक के बाद भी रिटायरमेंट ले सकते हैं रोहित!

दलीप ट्रॉफी 2025 में शार्दुल थे कप्तान

पिछले दलीप ट्रॉफी में वेस्ट जोन की कप्तानी शार्दुल ठाकुर ने की थी। शार्दुल इस बार भी टीम में शामिल हैं लेकिन उन्हें उप-कप्तानी भी नहीं दी गई है। ऋतुराज के डिप्टी शम्स मुलानी बनाए गए हैं। 

 

आगामी दलीप ट्रॉफी 23 अगस्त से शुरू हो रहा है। भारतीय घरेलू क्रिकेट के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के सभी मुकाबले बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले जाएंगे। दलीप ट्रॉफी में कुल पांच मैच होंगे, जिसमें फाइनल भी शामिल है जो 6 से 10 सितंबर तक खेला जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: यूपी-पंजाब में आए सबसे अधिक डोपिंग के मामले, खेल मंत्री का खुलासा

सरफराज-मुशीर भी हुए सेलेक्ट

वेस्ट जोन की टीम में सरफराज खान और मुशीर खान दोनों भाइयों को शामिल किया गया है। उनके अलावा मुंबई से तनुष कोटियान और तुषार देशपांडे का भी दलीप ट्रॉफी के लिए चयन हुआ है। बड़ौदा से शिवालिक शर्मा और अतीत सेठ भी चुने गए हैं। गुजरात की टीम से खेलने वाले उर्विल पटेल और सौराष्ट्र के हार्विक देसाई विकेटकीपर के तौर पर सेलेक्ट हुए हैं। 


वेस्ट जोन की टीम इस प्रकार है: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान, महाराष्ट्र), शम्स मुलानी (उप-कप्तान, मुंबई), पृथ्वी शॉ (महाराष्ट्र), हार्विक देसाई (विकेटकीपर, सौराष्ट्र), उर्विल पटेल (विकेटकीपर, गुजरात), शिवालिक शर्मा (बड़ौदा), मुशीर खान (मुंबई), सरफराज खान (मुंबई), जयमीत पटेल (गुजरात), सिद्धार्थ देसाई (गुजरात), तनुष कोटियन (मुंबई), तुषार देशपांडे (मुंबई), शार्दुल ठाकुर (मुंबई), अतीत सेठ (बड़ौदा), मुकेश चौधरी (महाराष्ट्र)।

Related Topic:#Duleep Trophy

और पढ़ें