चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच जिस महामुकाबले का सबको इंतजार था, वह घड़ी आ गई है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोनों टीमें भिड़ने वाली हैं। चेपॉक स्टेडियम में कौन सी टीम चैंपियन होने वाली है, इस पर देशभर की नजरें टिकी हैं। दोनों टीमों के बीच इस सीजन का यह पहला मुकाबला है।
अब तक IPL में कुल 7 मुकाबले हुए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का यह मुकाबला बेहद खास होने वाला है। चेन्नई सुपर किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने सीजन के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है। वे बड़ा स्कोर बनाने में नाकामयाब रहे थे, जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा।
यह भी पढ़ें: CSK vs PBKS का मुकाबाला, चेपॉक में कौन बनेगा चैंपियन? यहां देखें मैच
अब तक के आंकड़े क्या बता रहे हैं?
- चेन्नई सुपरकिंग्स: 33 मुकाबलों में 17 में जीत
- पंजाब किंग्स: 33 मुकाबले में 15 में जीत
- टाई: 1
- पहला मुकाबला: 19 अप्रैल 2008
- हालिया मुकाबला: 30 अप्रैल 2025
क्या कहती है चेपॉक स्टेडियम की पिच रिपोर्ट?
चेपॉक स्टेडियम का आधिकारिक नाम एमए चिदंबरम स्टेडियम है। यहां अब तक कुल 91 मैच हो चुके हैं। 58 मुकाबले, उस टीम के खाते में गई हैं, जिसने पहले बैटिंग की है। पिच पर बनने वाला औसत स्कोर 164 है। पिच पर नमी रहती है। मैच कौन जीतेगा, काफी हद तक यह टॉस पर निर्भर करता है। चेपॉक एक अरसे तक, चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए किला रहा है। यह रिकॉर्ड, बीते सीजन में टूट गया। यहां 6 मैच में 5 मैच, CSK हार गई। पंजाब किंग्स यहां बेहतर प्रदर्शन कर रही है।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: KKR की लगातार दूसरी हार, पुरानी गलती पड़ी भारी; 65 रन से जीता SRH
किन खिलाड़ियों पर नजर रहेगी?
- खलील अहमद बनाम श्रेयस अय्यर: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। इस बार वह बेहतर खेलना चाहते हैं। वह मिडिल ऑर्डर में उतर सकते हैं। उनके लिए खलील अहमद चुनौती हैं। खलील ने IPL में श्रेयस को 3 बार आउट किया है और वे सिर्फ 33 रन ही बना पाए।
- अर्शदीप सिंह vs ऋतुराज गायकवाड़: पंजाब किंग्स की तरफ से अर्शदीप सिंह हैं, CSK के कैप्टन ऋतुराज गायकवाड़ पारी की शुरुआत करेंगे। यह मुकाबला मैच की शुरुआत को तय कर सकता है। ऋतुराज को अर्शदीप ने आईपीएल में 3 बार आउट किया है और वह सिर्फ 40 रन उनके खिलाफ बना पाए हैं।
- युजवेंद्र चहल vs संजू सैमसन: CSK के लिए संजू सैमसन वर्ल्ड कप के हीरो रहे हैं। वह पावरप्ले में खेलते हैं। युजवेंद्र चहल ने IPL में उनके खिलाफ अच्छा प्रदर्शन दिखाया है। युजवेंद्र चहल ने सैमसन को 12 पारियों में 5 बार आउट किया है और वह सिर्फ 61 रन ही बना पाए।
यह भी पढ़ें: टीनएजर मचाएंगे IPL 2026 में तहलका, ये युवा खिलाड़ी बन सकते हैं गेमचेंजर
मैच कहां देखें?
CSK vs PBKS का मुकाबला शाम 7.30 पर शुरू होगा। टॉस की टाइमिंग शाम 7 बजे है। टीवी पर यह मैच, स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इसे देख सकते हैं।