logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गुजरात के खिलाफ कमबैक करने उतरेगी मुंबई, जानें कहां देखें GT vs MI का लाइव मैच?

लगातार चार हार के बाद मुंबई इंडियंस (MI) का सामना आज गुजरात टाइटंस (GT) से होगा। गुजरात जीत की हैट्रिक के साथ छठे नंबर पर है, जबकि मुंबई 10वें पोजीशन पर संघर्ष कर रही है।

Where to watch GT vs MI match live streaming

शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या। (Photo Credit: PTI and iplt20.com)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

IPL 2026 में सोमवार को मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच एक अहम मुकाबला खेला जाएगा। जहां एक ओर मुंबई की टीम लगातार हार से जूझ रही है, वहीं गुजरात जीत की लय में नजर आ रही है। ऐसे में यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

 

गुजरात टाइटंस ने खराब शुरुआत के बाद शानदार वापसी की है और लगातार तीन मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर पहुंच गई है। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस ने पहला मैच जीतने के बाद लगातार चार मुकाबले गंवा दिए हैं, जिससे टीम सबसे नीचे 10वें नंबर पर खिसक गई है।

 

यह भी पढ़ें: 'खुलासा करूंगा...', ललित मोदी बोले IPL टीम के मालिक ने किया था जादू-टोना

मुंबई की कमजोरी

मुंबई इंडियंस (MI) के लिए इस सीजन में अब तक कुछ भी सही नहीं रहा है। टीम का मिडिल ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप नजर आ रहा है। तिलक वर्मा ने 5 पारियों में केवल 43 रन बनाए हैं, वहीं सूर्यकुमार यादव में भी निरंतरता की कमी दिखी है। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह भले ही रन कम दे रहे हों लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिल पा रहे हैं। हार्दिक पांड्या, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर की गेंदबाजी में वह पैनापन नहीं दिख रहा, जो विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान कर सके।

गुजरात की ताकत टॉप ऑर्डर

गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी मुख्य रूप से टॉप ऑर्डर पर निर्भर है। शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर लगातार रन बना रहे हैं। हालांकि मिडिल ऑर्डर अभी तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाया है। गेंदबाजी में टीम ने उतार-चढ़ाव जरूर दिखाए हैं लेकिन पिछले मैच में कोलकाता के खिलाफ शानदार प्रदर्शन से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।

 

यह भी पढ़ें: CSK के लिए IPL 2026 प्लेऑफ में एंट्री मुश्किल? जानें कैसे बना सकती है जगह

मैच कब, कहां और कैसे देखें?

  • मैच: गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस
  • तारीख: 20 अप्रैल (सोमवार)
  • समय: शाम 7:30 बजे (टॉस 7:00 बजे)
  • वेन्यू: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
  • लाइव टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट

GT vs MI संभावित प्लेइंग 11

  • गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, आशीष शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।
  • मुंबई इंडियंस: रयान रिकेलटन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, तिलक वर्मा, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।


और पढ़ें