logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL 2026: कहां देख सकेंगे IPL ऑक्शन, कितना है टीमों का पर्स? हर सवाल का जवाब

अगले साल के आईपीएल से पहले मंगलवार को खिलाड़ियों की नीलामी होनी है। इस बार कई टीमों का पर्स कम है लेकिन उन्हें ज्यादा खिलाड़ी लेने हैं।

ipl auction 2026

मंगलवार को होगा ऑक्शन, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

IPL 2026 के लिए ऑक्शन कल यानी मंगलवार को होना है। सभी 10 टीमें मिलकर 359 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाएंगी। पिछले सीजन की तुलना में देखें तो ग्लेन मैक्सवेल और आंद्रे रसेल जैसे IPL सुपरस्टार अब इस टूर्नामेंट से विदा हो चुके हैं। अच्छी बात यह है कि इस बार कई नए नाम ऐसे हैं जिनके बारे में चर्चा है कि उनके लिए करोड़ों रुपये की बोली लग सकती है। 10 टीमों को मिलाकर कुल 77 स्लॉट खाली हैं यानी 359 में से 77 खिलाड़ियों की किस्मत ही चमकने वाली है और बाकी खिलाड़ियों को अगले ऑक्शन तक इंतजार करना होगा। 

 

10 टीमों को मिलाकर बात करें तो कुल 237.55 करोड़ रुपये का पर्स बाकी है और इतने बजट में ही 77 खिलाड़ी खरीदे जाने हैं। सबकी नजरें रहेंगी कि इस बार सबसे ज्यादा कीमत वाला रिकॉर्ड टूटेगा नहीं। बता दें कि अभी तक के इतिहास में ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। पिछले सीजन लखनऊ सुपर जाएंट्स ने ऋषभ पंत के लिए 27 करोड़ की बोली लगाई थी। वहीं, श्रेयर अय्यर के लिए 26.75 करोड़ और वेंकटेश अय्यर के लिए 23.75 करोड़ की बोली लगी थी। ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर तो रीटेन किए जा चुके हैं लेकिन वेंकटेश अय्यर एक बार फिर से ऑक्शन के लिए उपलब्ध हैं।

 

यह भी पढ़ें- बिश्नोई-चाहर छोड़िए, यह 21 साल का स्पिनर कर सकता है बड़ा धमाका

 

इस बार के ऑक्शन से पहले सबसे ज्यादा पैसे कोलकाता नाइट राइडर्स के पास हैं। इसकी बड़ी वजह है कि उसने वेंकटेश अय्यर को रिलीज कर दिया जिसके लिए KKR ने 23.75 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं। KKR के पास 64.3 करोड़ रुपये का पर्स है और इतने पैसों में उसे 13 खिलाड़ी खरीदने हैं।


कब, कहां और कैसे देखें ऑक्शन?

 

इस बार ऑक्शन का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात के अबूधाबी शहर में हो रहा है। मंगलवार यानी 16 दिसंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे खिलाड़ियों की नीलामी शुरू होगी। ऑक्शन का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर किया जाएगा। अगर आप फोन पर ऑक्शन देखना चाहते हैं तो JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 ऑक्शन में उतरेंगे झारखंड के 4 खिलाड़ी, SMAT में प्रदर्शन कैसा है?

किस टीम के पास कितना पैसा बचा है?

 

कोलकाता नाइटराइडर्स- 64.3 करोड़ (13 खिलाड़ी चाहिए)
चेन्नई सुपरकिंग्स- 43.4 करोड़ (9 खिलाड़ी चाहिए)
सनराइजर्स हैदराबाद- 25.5 करोड़ (10 खिलाड़ी चाहिए)
लखनऊ सुपर जाएंट्स- 22.95 करोड़ (6 खिलाड़ी चाहिए)
दिल्ली कैपिटल्स-21. 8 करोड़ (8 खिलाड़ी चाहिए)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 16.4 करोड़(8 खिलाड़ी चाहिए)
राजस्थान रॉयल्स- 16.05 करोड़ (9 खिलाड़ी चाहिए)
गुजरात टाइटन्स- 12.9 करोड़ (5 खिलाड़ी चाहिए)
पंजाब किंग्स- 11.5 करोड़ (4 खिलाड़ी चाहिए)
मुंबई इंडियंस-2.75 करोड़ (5 खिलाड़ी चाहिए)


और पढ़ें