इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 13वां मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है। एक तरफ मुंबई इंडियंस की अगुवाई कर रहे धुरंधर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या हैं, दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की तरफ से रियान पराग हैं। हार्दिक फॉर्म में हैं, बड़ी जिम्मेदारी है लेकिन राजस्थान रॉयल्स (RR) भी कमजोर नहीं है।
राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी अभी भी 15 साल के हैं। पिछले मैच में उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में कमाल की पारी खेली थी। इससे पहले उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 17 गेंदों पर 52 रन ठोक दिए थे।
यह भी पढ़ें: विकेट लिया और घूरते रहे... पंड्या ने 'डॉक्यूमेंट्री' वाले को कहीं का नहीं छोड़ा
मुंबई इंडियंस के लिए बेहतर क्या है?
मुंबई इंडियंस के पास जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी गेंदबाज हैं। बुमराह, भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। वैभव सूर्यवंशी ने कभी प्रोफेशनल क्रिकेट में बुमराह का सामना नहीं किया है। अगर सूर्यवंशी टिक जाते हैं तो बुमराह से भिड़ंत रोमांचक होगी।
प्लेइंग 11 की तस्वीर क्या हो सकती है?
- राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।
- मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, रायन रिकलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मार्कंडे या अश्वनी कुमार।
मुकाबला कैसा होगा?
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने स्वास्थ्य वजहों से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नहीं खेला था। अब वह गुवाहाटी में प्रैक्टिस मैच के दौरान जमकर बॉलिंग कर चुके हैं। अब उन्हें वापसी की उम्मीद है। उनकी जगह दीपक को मौका मिला था। अगर हार्दिक खेलते हैं तो धमाल मच सकता है।
मुंबई इंडियंस के पास ट्रेंट बोल्ट, बुमराह और हार्दिक जैसे गेंदबाज हैं। जोफ्रा आर्चर, राजस्थान रॉसल्स की तरफ से हैं। गुजरात के खिलाफ उन्होंने डेथ ओवर्स में कमाल किया। तिलक वर्मा आर्चर के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड रखते हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में आर्चर पर तीन छक्के लगाए थे।
यह भी पढ़ें: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी, CSK की उड़ाई धज्जियां
पिच रिपोर्ट क्या कह रही है?
आज दोपहर बारिश की संभावना है लेकिन शाम तक मौसम साफ हो सकता है। पिच नम हो सकती है जो शुरुआत में तेज गेंदबाजों की मदद करेगी। यह मुंबई इंडियंस का इस स्टेडियम में सीजन का पहला मैच होगा। अब अगर पॉइंट टेबल में आगे जाना है तो दोनों टीमों को मैच जीतना होगा।
मैच कब शुरू होगा?
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग शाम 7 बजे, टॉस के लिए पिच पर जाएंगे। पारी की शुरुआत 7.30 पर होगी।
कहां देख सकते हैं यह मुकाबला?
अगर आप टीवी पर मैच देख रहे हैं तो आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर इसे स्ट्रीम कर सकते हैं। ऑनलाइन यह मैच आप जियो हॉटस्टार की वेबसाइट और ऐप पर देख सकते हैं। फ्री में देखने के लिए आप किसी भी सस्ते डेटा पैक से हॉटस्टार का इंतजाम कर सकते हैं। यह मैच, हिंदी, अंग्रेजी, हरियाणवी और भोजपुरी में भी देखा जा सकता है।