logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL 2027: कब और कहां देखें 10 टीमों की रिटेंशन लिस्ट? सब जानिए

IPL 2027 के लिए सभी 10 टीमें मंगलवार शाम 5 बजे रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी करेंगी। मिनी ऑक्शऩ 16 दिसंबर को गोवा में होगा।

IPL की ट्रॉफी। Photo Credit: PTI

IPL की ट्रॉफी। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL ) 2027 की सभी 10 फ्रेंचाइजी मंगलवार को अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की अंतिम सूची जारी करेंगी। शाम 5 बजे  इसे आप देख सकेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने के मुताबिक एक नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में होगी।

रिटेंशन लिस्ट से तय होगा कि हर टीम के पास नीलामी में कितने स्लॉट खाली हैं और पर्स में कितनी रकम बची है। सूची का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। भारत में लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।

यह भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले क्या यशस्वी और अक्षर की बदलेगी टीम? जानें ट्रेड की पूरी सच्चाई

अब तक हो चुके बड़े ट्रेड कौन से हैं?

नीलामी से पहले कई खिलाड़ियों की अदला-बदली पूरी हो चुकी है। मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स (PBKS) में गए हैं। वहीं PBKS के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह MI में आए हैं। दोनों के लिए 18 करोड़ रुपये की ट्रेड फीस तय हुई।

ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से दिल्ली कैपिटल्स (DC) में गए हैं। इसके बदले कुलदीप यादव DC से LSG में पहुंचे हैं। ऋषभ पंत के लिए 15 करोड़ और कुलदीप के लिए 13.5 करोड़ रुपये की फीस तय हुई। 

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच चार खिलाड़ियों का ट्रेड भी हुआ है। लियाम लिविंगस्टन और जैक एडवर्ड्स SRH से CSK में गए हैं। खलील अहमद और नाथन एलिस CSK से SRH में आए हैं। टी नटराजन DC से SRH में गए हैं और जीशान अंसारी SRH से DC में आए हैं।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2027: हार्दिक बने पंजाब के 'किंग', अर्शदीप की बुमराह के साथ बनी जोड़ी

रिटेंशन के बाद खत्म हो जाएगा ट्रेड?

रिटेंशन लिस्ट आने के बाद भी टीमें खिलाड़ियों का ट्रेड कर सकेंगी। पहली ट्रेडिंग विंडो 9 दिसंबर 2026 तक खुली रहेगी। दूसरी विंडो नीलामी के अगले दिन, यानी 17 दिसंबर को खुलेगी। नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ियों को 2027 सीजन में दूसरी टीम को ट्रेड नहीं किया जा सकेगा।

ट्रेड दो तरीके से हो सकते हैं। पहला, खिलाड़ी के बदले खिलाड़ी, जिसमें दोनों टीमें अनुबंध की रकम बदल सकती हैं। दूसरा, ऑल-कैश ट्रेड, जिसमें टीम तय रकम देकर खिलाड़ी को बिना किसी अदला-बदली के अपने साथ जोड़ती है।

Related Topic:#IPL

और पढ़ें