logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कौन हैं यूपी के आशीष यादव, जिन्होंने जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा जैसा किया कमाल?

आशीष यादव ने वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप के जैवलिन थ्रो इवेंट में सिल्वर जीतकर इतिहास रच दिया है। वह नीरज चोपड़ा के बाद इस इवेंट में मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय जैवलिन थ्रोअर बन गए हैं।

Ashish Yadav javelin

आशीष यादव, Photo Credit: Athletics Federation of India/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के आशीष यादव ने इतिहास रच दिया है। आशीष ने अमेरिका में चल रहे वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप के जैवलिन थ्रो इवेंट में सिल्वर मेडल जीत लिया है। उन्होंने भारत के मेडल का खाता खोला। साथ ही वह डबल ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा के बाद इस इवेंट में मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय जैवलिन थ्रोअर बन गए हैं। 

 

19 साल के आशीष ने अपने तीसरे प्रयास में 74.09 मीटर का थ्रो फेंका और सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। वह अपने बेस्ट थ्रो से 40 सेंटीमीटर पीछे रह गए। इस युवा एथलीट ने इस साल मार्च में पटियाला में इंडियन ओपन थ्रो प्रतिस्पर्धा में 74.49 मीटर का थ्रो फेंका था। आशीष भले ही इस थ्रो से आगे निकलने से चूक गए लेकिन उन्होंने अपने अब तक के करियर का सबसे बड़ा मेडल हासिल कर लिया।

 

यह भी पढ़ें: श्रीलंका में फ्लॉप हुए यशस्वी जायसवाल, दूसरी ही गेंद पर थमाया कैच

इस खिलाड़ी ने जीता गोल्ड

साउथ अफ्रीका के जान हेंड्रिक हेमैंस ने 80.50 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता। वहीं डोमिनिका के एडिसन जेम्स को ब्रॉन्ज मेडल मिला, जिन्होंने 73.89 मीटर का थ्रो फेंका। आशीष के अलावा भारत के टी धरणीधरन भी इस इवेंट में हिस्सा ले रहे थे। वह 72.35 मीटर के थ्रो के साथ छठे स्थान पर रहे। नीरज चोपड़ा ने 2016 में पोलैंड में 86.48 मीटर के वर्ल्ड जूनियर रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता था। यह रिकॉर्ड आज भी उनके नाम है।

 

यह भी पढ़ें: कोरिया मास्टर्स के क्वार्टर-फाइनल में हारीं तन्वी शर्मा, रक्षिता ने दी मात

कौन हैं आशीष यादव?

11 अप्रैल 2007 को जन्मे आशीष ने उत्तर प्रदेश और आर्मी के लिए घरेलू लेवल पर प्रतियोगिताएं खेली हैं। उन्होंने पटियाला में हुई इंडियन ओपन थ्रो प्रतियोगिता में अपने आखिरी प्रयास में 74.49 मीटर लगाकर U-20 का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने लुधियाना में इंडियन एथलेटिक्स सीरीज में 72.27 मीटर का थ्रो करके तीसरा स्थान हासिल किया और तुमकुरु में नेशनल जूनियर U-20 एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में 73.12 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता। इस प्रतियोगिता में रोहन यादव ने 73.37 मीटर के साथ गोल्ड अपने नाम किया था।

Related Topic:#Ashish Yadav

और पढ़ें