logo

मूड

ट्रेंडिंग:

RCB से पहले बिक गई राजस्थान रॉयल्स, खरीदने वाले काल सोमानी कौन हैं?

राजस्थान रॉयल्स IPL की पहली ऐसी टीम बन गई है जिसका मालिकाना हक पूरी तरह से विदेशी निवेशकों के पास होगा। अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी के नेतृत्व वाले ऑर्गेनाइजेशन ने इस टीम को खरीदा है।

Rajasthan Royals Players

राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी। (Photo Credit: ANI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अपकमिंग सीजन से पहले एक बहुत बड़ा बदलाव हुआ है। लीग की पहली चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स (RR) अब पूरी तरह से विदेशी मालिकाना हक वाली पहली आईपीएल फ्रेंचाइजी बन गई है। पिछले छह महीनों से चल रही लंबी बिडिंग प्रक्रिया के बाद अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी के नेतृत्व वाले एक ऑर्गेनाइजेशन ने इस टीम को 1.63 बिलियन डॉलर (लगभग 15,301 करोड़ रुपये) में खरीद लिया है।

 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स की बिक्री की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में है। इस मेगा डील ने न केवल क्रिकेट प्रेमियों को चौंका दिया है बल्कि IPL के वैल्यूएशन को भी एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। दिलचस्प बात यह है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) जैसी बड़ी टीमों की बिक्री की चर्चाओं के बीच राजस्थान रॉयल्स ने बाजी मार ली है और विदेशी निवेश के मामले में लीग के इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया है।

 

यह भी पढ़ें: 304 विकेट, 8 की इकॉनमी... SRH में घातक गेंदबाज की एंट्री, हालिया फॉर्म कैसा है?

कौन हैं काल सोमानी?

काल सोमानी अमेरिका के टेक और स्पोर्ट्स इकोसिस्टम का एक जाना-माना नाम हैं। वह इंट्राएज और ट्रूयो (Truyo.AI) जैसी वैश्विक तकनीकी कंपनियों के संस्थापक हैं। पहले से ही उन्होंने स्पोर्ट्स जगत में कई इन्वेस्टमेंट किए हैं। सोमानी मोटर सिटी गोल्फ क्लब के को-ओनर हैं और TGL गोल्फ लीग और TMRW स्पोर्ट्स जैसे वेंचर्स में शुरुआती इन्वेस्टर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काल सोमानी का जन्म 1998 में हुआ था और बाद में वह अमेरिका चले गए थे। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि जब सोमानी की उम्र 16 साल की थी तब उनके पिता की मौत हो गई थी।

बड़े-बड़े दिग्गजों को पछाड़ा

राजस्थान रॉयल्स को खरीदने की इस रेस में दुनिया भर के कई नामी गिरामी समूह शामिल थे। भारत के प्रतिष्ठित आदित्य बिड़ला ग्रुप को इस डील का फ्रंट रनर माना जा रहा था लेकिन सोमानी के ऑर्गेनाइजेशन ने उन्हें पीछे छोड़ दिया। रेस में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, केपरी ग्लोबल और संजय गोविल जैसे बड़े नाम भी शामिल थे। हाल ही में खबर आई थी कि राजस्थान रॉयल्स ने कोलंबिया पैसिफिक कैपिटल पार्टनर्स की लगभग 15,859 करोड़ रुपये की भारी-भरकम बोली को भी ठुकरा दिया था, जिसके बाद सोमानी के प्रस्ताव पर मुहर लगी।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026: विदेशी खिलाड़ियों पर करोड़ों लुटाती हैं फ्रेंचाइजियां, फायदा होता है?

काल सोमानी को मालिकाना हक कब मिलेगा?

क्रिकेट फैंस के लिए यह समझना जरूरी है कि टीम का मैनेजमेंट रातों-रात नहीं बदलेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह डील IPL 2026 के समाप्त होने के बाद ही आधिकारिक रूप से प्रभावी होगी। किसी भी फ्रेंचाइजी की बिक्री के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की अंतिम मंजूरी अनिवार्य होती है। BCCI की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) आमतौर पर सितंबर या अक्टूबर में होती है, लिहाजा अक्टूबर 2026 के बाद ही आधिकारिक रूप से राजस्थान रॉयल्स की कमान नए मालिकों के हाथ में सौंपी जाएगी। तब तक वर्तमान प्रबंधन ही टीम का संचालन जारी रखेगा।

Related Topic:#Rajasthan Royals#IPL

और पढ़ें