logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दोस्ती फिर शादी और चार बच्चे, कौन हैं मैरी कॉम के पूर्व पति कुरुंग ऑनलर?

मैरी कॉम और उनके पूर्व पति 20 सालों तक एक साथ रहे, लेकिन अब उनके बीच विवाद हो गया है। ऑनलर कॉम भी कोम कम्युनिटी से हैं और वे पहले फुटबॉल खेलते थे।

mary com and ex husband onler kom

मैरी कॉम और उनके पूर्व पति ऑनलर कॉम । Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

भारतीय बॉक्सिंग की लेजेंड मैरी कॉम और उनके पूर्व पति करुंग ओन्खोलर जिन्हें के ऑनलर कॉम या ऑनलर के नाम से भी जाना जाता है, उनके बीच तलाक का विवाद अब सुर्खियों में है। यह मामला अब सिर्फ निजी नहीं रहा, बल्कि इसमें पैसे के लेन-देन से लेकर अफेयर के आरोप-प्रत्यारोप तक रहे हैं।

 

जहां मैरी कॉम के पूर्व पति ने उनके ऊपर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने का आरोप लगाया तो वहीं मैरी कॉम ने अपने पूर्व पति पर उनके पैसे हड़पने का बात कही। दोनों के बीच चार बच्चे हैं जिसमें तीन लड़के और एक लड़की है। इन बच्चों की कस्टडी अभी मैरी कॉम के ही पास है।

 

यह भी पढ़ेंः 'एक रुपया भी नहीं कमाया', मैरी कॉम के आरोपों पर क्या बोले पूर्व पति?

कौन हैं ऑनलर कॉम?

ऑनलर कॉम का जन्म 1982 में हुआ था और अब उनकी उम्र लगभग 43-44 साल है। वे मणिपुर के कॉम कम्युनिटी से हैं। मैरी कॉम भी इसी कम्युनिटी से ताल्लुक रखती हैं। खबरों के मुताबिक पहले वह फुटबॉल खेलते थे और दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री भी हासिल की है।

 

दोनों की मुलाकात 2000 के शुरुआती सालों में दिल्ली में हुई थी। हुआ यूं कि एक कॉम्पिटिशन से पहले मैरी कॉम का सामान और डॉक्यूमेंट्स खो गए थे। तभी ऑनलर ने उनका सामान खोजने और डॉक्युमेंट्स को पाने में उनकी मदद की और यहीं से उनके बीच दोस्ती शुरू हुई। धीरे-धीरे यह दोस्ती शादी तक पहुंच गई और 2005 में दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद लगभग 20 सालों तक दोनों एक साथ रहे।

चार बच्चे हैं

दोनों के चार बच्चे हैं। इनमें दो जुड़वां बेटे रेचुंगवार और खुपनेइवार (2007 में जन्मे), एक बेटा प्रिंस (2013 में जन्मा) और गोद ली हुई बेटी मेरिलिन (2018 में गोद ली गई)। तलाक के बाद बच्चों की कस्टडी मैरी कॉम के पास है।

कहां से शुरू हुआ विवाद?

मैरी कॉम ने 2023 में अपने पति से अलग होने का एलान किया। उन्होंने उस समय कहा था कि यह निजी कारणों से हुआ है और उन्होंने लोगों से गुजारिश की थी कि उनकी निजता का सम्मान किया जाए। अफवाहों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि उनके किसी और के साथ संबंध नहीं हैं। दोनों ने अपनी कोम कम्युनिटी की परंपरा के अनुसार तलाक लिया, ताकि लंबी कानूनी लड़ाई से बचा जा सके। हालांकि कुछ कानूनी औपचारिकताएं अभी भी बाकी हैं।

जमीन हड़पने का आरोप?

जनवरी 2026 में यह मामला फिर गरमा गया। मैरी कॉम ने आरोप लगाया कि उन्होंने करोड़ों रुपये गंवा दिए हैं और अपनी कमाई से खरीदी जमीन भी उनके हाथ से निकल गई है। उन्होंने दावा किया कि उनकी संपत्ति को गिरवी रखकर उनके नाम पर लोन लिए गए।


इसके जवाब में ऑनलर ने अब चुप्पी तोड़ी है। एक मीडिया इंटरव्यू में उन्होंने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, 'अगर संपत्ति मेरे नाम पर होती तो उसके दस्तावेज होते। मैं तो अभी दिल्ली में किराए के मकान में रहता हूं।'

ऑनलर ने भी लगाए आरोप

ऑनलर ने उल्टे मैरी कॉम पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि शादी का रिश्ता खराब होने की वजह मैरी कॉम के कथित अफेयर थे, जो कथित तौर पर 10 साल से ज्यादा पुराने हैं। उन्होंने दावा किया कि 2013 में मैरी का एक जूनियर बॉक्सर के साथ संबंध था, जिससे परिवार में तनाव हुआ था, लेकिन बाद में समझौता हो गया।


उन्होंने आगे कहा कि 2017 से मैरी कॉम के अपनी बॉक्सिंग अकादमी से जुड़े एक व्यक्ति के साथ संबंध थे। ऑनलर ने कहा, 'मेरे पास व्हाट्सएप मैसेज हैं, जिनमें उस व्यक्ति का नाम है। मैं चुप रहा, लेकिन अब मुझे सार्वजनिक रूप से दोषी नहीं ठहराया जा सकता।'

 

यह भी पढ़ेंः 'जूनियर बॉक्सर के साथ अफेयर', मैरी कॉम के पति ने तलाक के बाद लगाए गंभीर आरोप

क्या है स्थिति?

दोनों ही पक्ष अब इस मामले से आगे बढ़ना चाहते हैं, लेकिन ये आरोप-प्रत्यारोप मीडिया और सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस विवाद से सबसे ज्यादा नुकसान बच्चों को हो रहा है, जैसा कि दोनों ने कई बार कहा है।

 


और पढ़ें