logo

ट्रेंडिंग:

'हटाया नहीं, मैंने खुद छोड़ा', BPL के चलते चर्चा में आई रिद्धिमा पाठक कौन हैं?

भारत की मशहूर क्रिकेट प्रेजेंटर रिद्धिमा पाठक BPL से अलग होने को लेकर चर्चा में हैं। आइए जानते हैं रिद्धिमा पाठक कौन हैं और इन्होंने अपने करियर की शुरुआत कब की।

Ridhima Pathak

रिद्धिमा पाठक: Photo Credit: Social media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

भारत और बांग्लादेश के बीच मौजूदा समय में रिश्ते तनावपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं। इसी बीच एक अहम खबर सामने आई है। भारत की जानी-मानी महिला स्पोर्ट्स प्रेजेंटर रिद्धिमा पाठक ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) के अगले सीजन से खुद को अलग कर लिया है। रिद्धिमा ने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की। इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने लिखा कि पिछले कुछ घंटों से यह कहा जा रहा है कि उन्हें बीपीएल से बाहर कर दिया गया है लेकिन यह बात सही नहीं है। उन्होंने साफ किया कि यह उनका खुद का फैसला है। रिद्धिमा ने कहा कि उनके लिए देश सबसे पहले है और वह क्रिकेट को किसी भी एक असाइनमेंट से ज्यादा अहम मानती हैं।

 

रिधिमा पाठक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'सच मायने रखता है। पिछले कुछ घंटों में यह बात फैलाई जा रही है कि मुझे बीपीएल से ड्रॉप कर दिया गया। यह सही नहीं है। मैंने खुद इस असाइनमेंट से हटने का व्यक्तिगत फैसला लिया है। मेरे लिए मेरा देश हमेशा पहले आता है और मैं क्रिकेट को किसी एक काम से कहीं ऊपर मानती हूं।'

 

यह भी पढ़ें: 50+ की 7 पार्टनरशिप, ऑस्ट्रेलिया ने एशेज में तोड़ा 134 साल पुराना रिकॉर्ड

 

उन्होंने आगे लिखा कि उन्हें कई वर्षों तक पूरी ईमानदारी, सम्मान और लगन के साथ इस खेल से जुड़े रहने का मौका मिला है और यह आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह हमेशा सच्चाई, पारदर्शिता और खेल भावना के साथ खड़ी रहेंगी। साथ ही, उन्होंने समर्थन देने वालों का आभार जताते हुए कहा कि उनके संदेश उनके लिए बहुत मायने रखते हैं और इस मामले पर वह अब कोई और बयान नहीं देंगी।

कौन हैं रिद्धिमा पाठक?

रिद्धिमा पाठक के इस फैसले के बाद लोग उनके बारे में और जानना चाह रहे हैं। रिद्धिमा का जन्म 17 फरवरी 1990 को झारखंड की राजधानी रांची में हुआ था। वह इस समय 35 साल की हैं। पेशे से वह मॉडल, अभिनेत्री, वॉइस आर्टिस्ट, टीवी एंकर और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर हैं।

 

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक रेडियो स्टेशन में इंटर्नशिप से की थी। इसके बाद वह रेडियो जॉकी बनीं और धीरे-धीरे स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाई। रिद्धिमा स्टार स्पोर्ट्स, टेन स्पोर्ट्स, सोनी और जियो जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर कई खेल आयोजनों को होस्ट कर चुकी हैं और आज भी इनसे जुड़ी हुई हैं। दर्शक उन्हें उनकी दमदार आवाज और खेल की गहरी समझ के लिए पसंद करते हैं।

 

यह भी पढ़ें: भारत में टी20 का एक भी मैच नहीं खेलेगा बांग्लादेश, ICC की मीटिंग में क्या हुआ?

टोक्यो ओलंपिक से मिली खास पहचान

रिद्धिमा को सबसे ज्यादा पहचान टोक्यो ओलंपिक के दौरान मिली, जब उन्होंने पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी वीरेन रस्किन्या के साथ मिलकर भारतीय हॉकी टीम का विश्लेषण किया था।

पढ़ाई और करियर का सफर

उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई के रामनिरंजन पोदार स्कूल से की। पढ़ाई के साथ-साथ वह स्कूल के दिनों से ही डिबेट और थिएटर जैसी गतिविधियों में सक्रिय रहीं।

 

साल 2008 में रिद्धिमा ने एमकेएसएसएस कमिंस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इंस्ट्रूमेंटेशन और कंट्रोल इंजीनियरिंग में ए ग्रेड के साथ ग्रेजुएशन किया। इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद उन्हें नौकरी भी मिली लेकिन आर्ट और मीडिया के प्रति रुचि होने की वजह से उन्होंने इंजीनियर की नौकरी छोड़ दी और अपने पसंदीदा क्षेत्र में करियर बनाया।

बड़े खिलाड़ियों के इंटरव्यू

रिद्धिमा पाठक कम उम्र में ही क्रिकेट की दुनिया के कई बड़े सितारों जैसे विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के इंटरव्यू ले चुकी हैं। आज वह देश की जानी-मानी स्पोर्ट्स प्रेजेंटरों में गिनी जाती हैं।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap