logo

मूड

ट्रेंडिंग:

उदयवीर सिद्धू ने ISSF वर्ल्ड कप में जीता गोल्ड, 10 मीटर एयर पिस्टल में किया कमाल

भारतीय निशानेबाज उदयवीर सिद्धू ने ISSF राइफल/पिस्टल वर्ल्ड कप में गोल्ड जीत लिया है। उन्होंने फाइनल में 240.6 अंक के साथ टॉप स्थान हासिल किया।

Udhayveer Sidhu

उदयवीर सिद्धू, Photo Credit: Udhayveer Sidhu/Insta

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारत के उदयवीर सिद्धू ने रविवार को ISSF राइफल/पिस्टल वर्ल्ड कप की पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। 24 वर्षीय उदयवीर ने फाइनल में 240.6 अंक के साथ टॉप पर फिनिश किया। जर्मनी के क्रिस्टियन रिट्ज (240.1) ने सिल्वर, जबकि इटली के पाओलो मोन्ना (219.8) ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। 

 

उदयवीर ने इससे पहले क्वालिफिकेशन राउंड में 585 अंक के साथ चौथे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे एक अन्य भारतीय निशानेबाज जोनाथन गेविन एंटनी क्वालिफिकेशन में दूसरे स्थान पर रहे लेकिन वह केवल रैंकिंग अंक के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे थे। वहीं अजेंद्र सिंह चौहान और सरबजोत सिंह क्वालिफिकेशन में क्रमशः 14वें और 31वें स्थान पर रहे और 8 निशानेबाजों के फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे।

 

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को आने दो... टी20 सीरीज से पहले कीवी तेज गेंदबाज ने क्या कहा?

कौन हैं उदयवीर?

पंजाब के मानसा से आने वाले उदयवीर इंटरनेशनल लेवल पर 10 मीटर एयर पिस्टल, 25 मीटर पिस्टल, रैपिड फायर पिस्टल और स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धाओं में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह पहली बार साल 2018 में सुर्खियों में आए थे। उन्होंने जर्मनी में ISSF जूनियर वर्ल्ड कप और चांगवोन वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल जीतकर अपना नाम बनाया था।  

 

वह अब तक भारत के लिए अलग-अलग इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में 20 से अधिक मेडल जीत चुके हैं और साल 2018 से भारतीय निशानेबाजी टीम के नियमित सदस्य हैं।

 

यह भी पढ़ें: अरुणाचल क्रिकेट में चल क्या रहा है, टीम का रणजी ट्रॉफी मैच रद्द क्यों हो गया?

उदयवीर के जुड़वा भाई भी हैं निशानेबाज

उदयवीर के जुड़वा भाई विजयवीर सिद्धू भी निशानेबाजी करते हैं। इन दोनों भाइयों ने कई जूनियर इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं की टीम स्पर्धाओं में एक साथ भारत के लिए गोल्ड मेडल जीते हैं।

Related Topic:#Sports News

और पढ़ें