logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL के 20 मैचों का ही शेड्यूल क्यों आया? असली वजह जान लीजिए

28 मार्च से शुरू हो रहे IPL 2026 के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। BCCI ने बताया है कि तमिलनाडु, असम और पश्चिम बंगाल में चुनाव की वजह से ऐसा किया गया है।

ipl 2026

IPL 2026, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होनी है। इस बार पूरा शेड्यूल जारी करने के बजाय शुरुआती 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया गया है। अब बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इसके पीछे की असली वजह भी बता दी है। राजीव शुक्ला ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि जब राज्यों के विधानसभा चुनावों का एलान कर दिया जाएगा, तब उसी के हिसाब से आगे का शेड्यूल जारी किया जाएगा। चुनाव की तारीखें इसलिए देखा जा रही हैं क्योंकि पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु में चुनाव भी होने हैं और इन राज्यों में IPL के मैच भी खेले जाने हैं।

 

IPL का यह 19वां सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के मैच के साथ शुरू होगा। पिछले सीजन में RCB ने हैदराबाद को ही हराकर खिताब अपने नाम किया था। अभी तक 20 मैचों का जो शेड्यूल जारी किया गया है, वे मैच कुल 10 जगहों पर खेले जाने हैं। ये जगहें- बेंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी, न्यू चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद हैं। अभी तक का शेड्यूल 28 मार्च से 12 अप्रैल तक का है। जल्द ही चुनाव का एलान होने की उम्मीद है और उसके हिसाब से आगे का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप में मचाया तहलका, इन भारतीय खिलाड़ियों से सावधान रहें IPL की टीमें

टाइम पर ही होगा IPL- राजीव शुक्ला

अब राजीव शुक्ला ने इसके बारे में कहा है, 'IPL 2026 अपने तय शेड्यूल के हिसाब से ही होगा। हमने 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया है और बाकी के मैचों का शेड्यूल चुनाव आयोग की ओर से चुनाव की तारीखों का एलान कर दिए जाने के बाद जारी किया जाएगा।'

बेंगलुरु में होने वाले मैच को लेकर अभी भी तस्वीर साफ नहीं हुई है। BCCI ने अपने बयान में भी कहा है कि कर्नाटक सरकार की ओर से बनाई गई एक्सपर्ट कमिटी की अनुमति मिलने के बाद ही 13 मार्च को होने वाला मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। अभी कमेटी एक दौरा करेगी और उसके सामने मैच दिन के सारे इंतजाम दिखाने होंगे। जब कमेटी इसको लेकर संतुष्ट होगी तभी यहां मैच खेलने की अनुमति दी जाएगी। 

 

यह भी पढ़ें: 131 करोड़ इनाम में देने वाला BCCI अरबों रुपये कहां से कमाता है? जानें इनकम सोर्स

 

अभी तक की योजना के मुताबिक, RCB को अपने 5 घरेलू मैच बेंगुलुर में और 2 मैच जयपुर में खेले हैं। वहीं, पंजाब किंग्स टीम को 4 घरेलू मैच न्यू चंडीगढ़ और 3 मैच धर्मशाला में खेलने ही। इसी तरह राजस्थान रॉयल्स को अपने तीन मैच गुवाहाटी में और चार मैच जयपुर में खेलने हैं।

कब, किसका मैच है?

 

28 मार्च- RCB vs SRH
29 मार्च- MI vs KKR
30 मार्च- CSK vs RR
31 मार्च- PBKS vs GT
1 अप्रैल- LSG vs DC
2 अप्रैल- KKR vs SRH
3 अप्रैल- CSK vs PBKS
4 अप्रैल- DC vs MI
5 अप्रैल- SRH vs LSG
6 अप्रैल- KKR vs PBKS
7 अप्रैल- RR vs MI
8 अप्रैल- GT vs DC
9 अप्रैल- KKR vs LSG
10 अप्रैल- RR vs RCB
11 अप्रैल- PBKS vs SRH
11 अप्रैल- CSK vs DC
12 अप्रैल- LSG vs GT
12 अप्रैल- MI vs RCB

Related Topic:#IPL 2026

और पढ़ें