विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 6 विकेट से हरा दिया। DC ने 204 रन का विशाल टारगेट रखा था, जिसे RCB ने 19.4 ओवर में 4 विकेट खोकर चेज कर लिया। RCB की ओर से कप्तान स्मृति मंधाना ने 41 गेंद में 87, जबकि जॉर्जिया वॉल ने 54 गेंद में 79 रन ठोके।
दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी कर RCB के रन चेज को आसान बना दिया। हालांकि इन दोनों के आउट होने के बाद मुकाबला थोड़ा फंसता नजर आया था लेकिन राधा यादव ने 5 गेंद में नाबाद 13 रन बनाए और RCB को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।
यह भी पढ़ें: WPL इतिहास का सबसे बड़ा टारगेट चेज कर चैंपियन बनी RCB, दिल्ली कैपिटल्स फिर पस्त
हिट विकेट हो गई थीं राधा?
RCB को आखिरी ओवर में 10 रन बनाने थे। राधा ने पहली गेंद पर एक रन लिया। दूसरी गेंद पर भी नदीन डी क्लर्क ने सिंगल निकाला। अब RCB को 4 गेंद में 8 रन चाहिए थे। राधा ने इसके बाद लेफ्ट आर्म स्पिनर श्री चरणी के खिलाफ कवर से ऊपर से चौका जड़ा।
अगली गेंद पर भी राधा ने जगह बनाई और बैकफुट से कवर फील्डर को क्लीयर किया और चौके से RCB को यादगार जीत दिला दी। हालांकि कुछ देर के लिए भ्रम की स्थिति पैदा हो गई कि राधा हिट विकेट तो नहीं हो गई हैं, क्योंकि जब उन्होंने शॉट लगाया उस समय दिखा कि स्टंप्स पर लगी गिल्लियां बिखर गई हैं।
यह भी पढ़ें: 'हमारी फ्लाइट बुक है... हम तैयार हैं,' पाकिस्तान के बायकॉट ड्रामे पर बोले सूर्या
क्या थी सच्चाई?
राधा ने जैसे ही आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर चौका लगाया, RCB की टीम जश्न में डूब गई। हालांकि उसके खेमे में कुछ खिलाड़ी आश्वस्त नहीं थे कि टीम जीती है या नहीं, क्योंकि गिल्लियां नीचे गिरते हुए दिखी थीं। बाद में रिप्ले में पता चला कि DC की कीपर लिजेल ली के ग्लव्स से गिल्लियां बिखरी थीं और उसमें राधा की कोई गलती नहीं थी।
मैच के बाद RCB की श्रेयंका पाटिल ने भी बताया कि टीम के हेड कोच मालोलन रंगराजन ने जब कन्फर्म किया तब उन्हें पता चला कि राधा हिट विकेट नहीं हुई थीं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:
RCB - स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया वॉल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नदीन डी क्लर्क, राधा यादव, पूजा वस्त्रकर, श्रेयंका पाटिल, सयाली सतघरे, अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल
DC - शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लॉरा वुलफार्ट, जेमिमाह रॉड्रिग्स (कप्तान), चिनेले हेनरी, मारिजान काप, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, नंदनी शर्मा, श्री चरणी