logo

ट्रेंडिंग:

WPL इतिहास का सबसे बड़ा टारगेट चेज कर चैंपियन बनी RCB, दिल्ली कैपिटल्स फिर पस्त

RCB दूसरी बार WPL चैंपियन बन गई है। स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 204 रन के विशाल टारगेट को लांघ दिया।

news image

स्मृति मंधाना, Photo Credit: WPL/X

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का खिताब जीत लिया है। RCB ने फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 6 विकेट से शिकस्त देकर दूसरी बार WPL खिताब पर कब्जा जमा लिया है। गुरुवार (5 फरवरी) को वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर DC ने 203 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसे RCB ने 19.4 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह WPL इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज है।

 

यह भी पढ़ें: 'हमारी फ्लाइट बुक है... हम तैयार हैं,' पाकिस्तान के बायकॉट ड्रामे पर बोले सूर्या

RCB की इस ऐतिहासिक जीत में कप्तान स्मृति मंधाना की बड़ी भूमिका रही। स्मृति ने 41 गेंद में 87 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वह 19वें ओवर में आउट हुईं। उस समय RCB को 8 गेंद में 13 रन की जरूरत थी। क्रीज पर उतरीं राधा यादव को आते ही जीवनदान मिला और उन्होंने इसका फायदा उठाकर ट्रॉफी RCB की झोली में डाल दी। RCB को आखिरी ओवर में 10 रन की जरूरत थी। राधा ने पहली गेंद पर सिंगल लिया। इसके बाद नदीन डी क्लर्क ने भी 1 रन निकाला। अब राधा के पास स्ट्राइक थी।

 

यह भी पढ़ें: बांग्लादेशी हमारे भाई, हमें सपोर्ट... T20 WC में पाकिस्तानी कप्तान का बड़बोलापन

राधा ने तीसरी गेंद को चौके के लिए भेज दिया। इसके बाद उन्होंने चौथी गेंद पर भी चौका जड़ा और दिल्ली कैपिटल्स को एक और दिल तोड़ने वाली हार थमा दी। DC ने लगातार चौथी बार फाइनल गंवाया है। RCB की ओर से स्मृति के अलावा जॉर्जिया वॉल ने भी बेहतरीन पारी खेली। वॉल ने 54 गेंद में 79 रन जड़े।

DC की नहीं बदली किस्मत

मेग लैनिंग की कप्तानी में इससे पहले DC ने सभी फाइनल गंवाए थे। इस बार टीम की कमान जेमिमाह रॉड्रिग्स के हाथों में थी। जेमिमाह ने फाइनल में 37 गेंद में 57 रन की कप्तानी पारी खेल टीम को 200 के पार भी पहुंचाया लेकिन फिर भी DC की किस्मत नहीं बदली। 


20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 203 रन का स्कोर बनाने के बाद DC ने दूसरे ही ओवर में खतरनाक ग्रेस गैरिस (9) को पवेलियन भेज दिया था। लगा कि उसने मैच पर शिकंजा कस लिया है लेकिन स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल ने दूसरे विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी कर पासा पलट दिया। DC की ओर से शेनेली हेनरी ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट झटके। इससे पहले उन्होंने बल्ले से कमाल करते हुए 15 गेंद में नाबाद 35 रन ठोके थे।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap