टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होना है। 20 टीमों वाला यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है। 5 फरवरी को कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भारत-पाक मुकाबले को लेकर जारी अनिश्चितता पर कहा कि हमने नहीं बल्कि पाकिस्तान ने खेलने से मना किया है। हमारी फ्लाइट बुक हो चुकी है और हम कोलंबो जा रहे हैं। हमारे मैच तय हैं, पहले USA, फिर नीदरलैंड्स और उसके बाद हम कोलंबो जाएंगे।
यह भी पढ़ें: बांग्लादेशी हमारे भाई, हमें सपोर्ट... T20 WC में पाकिस्तानी कप्तान का बड़बोलापन
पाकिस्तान कर रहा है ड्रामा
भारत और पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को निर्धारित है, जिसकी मेजबानी कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम को दी गई है। पाकिस्तान ने इस मुकाबले का बायकॉट करने के लिए कहा है। पाकिस्तान की सरकार ने अपनी क्रिकेट टीम से कहा है कि वह टी20 वर्ल्ड कप में खेले लेकिन भारत के खिलाफ मुकाबले का बहिष्कार करे। इसी कारण भारत-पाकिस्तान मैच पर संदेह के बाद मंडरा रहे हैं लेकिन सूर्या ने साफ किया कि टीम इंडिया इस बार में ज्यादा नहीं सोच रही है। भारतीय टीम का ध्यान सिर्फ खेल पर है।
सूर्या ने कहा कि हम 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले के लिए तैयार हैं। उन्होंने पाकिस्तान के बायकॉट ड्रामे पर कहा कि उनके फैसले पर हमारा कंट्रोल नहीं है। हमसे कहा गया है हम 15 फरवरी का मैच खेलेंगे। हमने एशिया कप में भी खेला था और अगर मैच हुआ तो हम 15 को भी खेलेंगे।
यह भी पढ़ें: 2 हार के साथ शुरुआत, अब फाइनल खेलेगी दिल्ली कैपिटल्स, जीत का सीक्रेट क्या है?
BCCI का भी आया बयान
पाकिस्तानी टीम के भारत के खिलाफ होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले का बहिष्कार करने के फैसले को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भी बयान दिया। राजीव शुक्ला ने कहा कि हमें कुछ नहीं कहना है। इस पूरे मामले पर ICC को फैसला लेना है और वह जो भी कहेगा हम उसी फैसले के हिसाब आगे चलेंगे भारत ICC के हर निर्देश का पालन करेगा और फिलहाल किसी तरह की अटकलों पर प्रतिक्रिया नहीं देगा।