logo

ट्रेंडिंग:

2 हार के साथ शुरुआत, अब फाइनल खेलेगी दिल्ली कैपिटल्स, जीत का सीक्रेट क्या है?

दिल्ली कैपिटल्स ने WPL 2026 में अच्छी शुरुआत नहीं की थी। नई कप्तान जेमिमाह रॉड्रिग्स की अगुवाई में टीम अपने पहले 4 मैचों में 3 हार चुकी था। आज वह फाइनल खेलने उतर रही है।

Delhi Capitals WPL 2026

दिल्ली कैपिटल्स की टीम, Photo Credit: WPL/X

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने लगातार दो हार के साथ शुरुआत की थी। नई कप्तान जेमिमाह रॉड्रिग्स की अगुवाई में टीम को पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के हाथों 50 रन से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वह गुजरात जायंट्स के खिलाफ 210 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 205 रन तक ही पहुंच सकी। DC ने अगले मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को 7 विकेट से हराकर जीत का खाता खोला। हालांकि DC ने इसके बाद अगला मुकाबला गंवा दिया। 

 

सीजन आधा बीत चुका था और उसके पास महज 2 पॉइंट्स ही थे। लगा कि इस बार DC का फाइनल में पहुंचने का सिलसिला थम जाएगा लेकिन टीम ने जीत की लय पकड़ी और लगातार चौथी बार खिताबी मुकाबले में एंट्री ली। आज (5 फरवरी) वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से खिताबी जंग में भिड़ने वाली है। जेमिमाह की नजरें DC को पहली बार WPL चैंपियन बनाने पर है। जानिए टीम की जीत का सीक्रेट क्या है।

 

यह भी पढ़ें: RCB को स्पिन के जाल में फंसाएगी DC? पढ़िए वडोदरा का पिच रिपोर्ट

शेफाली-लिजेल की जोड़ी लगाती है नैया पार

शेफाली वर्मा और लिजेल ली की ओपनिंग जोड़ी DC की नैया को पार लगा रही है। शेफाली और लिजेल ली जब भी पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभा रही हैं, उस मुकाबले में DC की जीत पक्की हो जा रही है। ऐसा 3 बार हो चुका है जब शेफाली-लिजेल के बीच अर्धशतकीय हुई है और उस मुकाबले में DC को जीत मिली है। एलिमिनेटर भी यही ट्रेंड रहा था।

DC को पसंद है रन चेज

दिल्ली कैपिटल्स ने ग्रुप स्टेज में 4 जीत दर्ज की थी। ये सभी मैच उसने लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते। इसके बाद DC ने एलिमिनेटर में भी बाद में बैटिंग करते हुए जीत हासिल की। यानी DC की पांचों जीत रन चेज में आई है। देखना अहम होगा कि खिताबी मुकाबले में अगर जेमिमाह टॉस जीतती हैं तो वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं या नहीं।

 

यह भी पढ़ें: WPL 2026 का फाइनल बनेगा इतिहास का गवाह, पहली बार दिखेगा यह नजारा

नंदनी शर्मा साबित हो रहीं तुरुप का इक्का

अनकैप्ड तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। 24 साल की नंदनी 24 मैचों में 16 विकेट झटक चुकी हैं। नंदनी WPL के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज बन चुकी हैं। उनकी इकॉनमी थोड़ी ज्यादा है लेकिन विकेट लेने की क्षमता ने उन्हें DC का तुरुप का इक्का बना दिया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

RCB - स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया वॉल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), 5 राधा यादव, नदीन डी क्लर्क, पूजा वस्त्रकर, श्रेयंका पाटिल, सयाली सतघरे, अरुंधति रेड्डी/प्रेमा रावत, लॉरेन बेल

 

DC - शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वुलफार्ट, जेमिमाह रॉड्रिग्स (कप्तान), मारिजान काप, चिनेले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, नंदनी शर्मा, श्री चरणी


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap