logo

ट्रेंडिंग:

WPL 2026 Final: RCB को स्पिन के जाल में फंसाएगी DC? पढ़िए वडोदरा का पिच रिपोर्ट

दिल्ली कैपिटल्स की लेफ्ट आर्म स्पिनर श्री चरणी जरबदस्त फॉर्म में चल रही हैं। वह फाइनल में RCB के लिए घातक साबित हो सकती हैं। पढ़िए पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है।

WPL 2026

ट्रॉफी के साथ जेमिमाह रॉड्रिग्स, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के खिताबी जंग की घड़ी आ गई है। आज (5 फरवरी) वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में स्मृति मंधानी की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सामने दिल्ली कैपिटल्स (DC) की चुनौती होगी। DC की कमान जेमिमाह रॉड्रिग्स के हाथों में है। जेमिमाह ने इसी सीजन कप्तानी संभाली है। इससे पहले DC की अगुवाई मेग लैनिंग कर रही थीं।

 

ऑस्ट्रेलिया की महान कप्तान लैनिंग ने लगातार तीन सीजन में DC को फाइनल में पहुंचाया लेकिन वह खिताब नहीं जीत पाईं। जेमिमास के पास DC का खिताबी सूखा खत्म करने का सुनहरा मौका है। वह फाइनल में RCB को स्पिन के जाल में फंसा सकती हैं। श्री चरणी के रूप में उनके पास कारगर हथियार है। लेफ्ट आर्म स्पिनर चरणी WPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर हैं। वह अब तक 9 मैचों में 14 विकेट ले चुकी हैं।

 

यह भी पढ़ें: WPL 2026 का फाइनल बनेगा इतिहास का गवाह, पहली बार दिखेगा यह नजारा

फाइनल में स्पिनरों का दिखेगा जलवा?

खिताबी मुकाबले में उसी पिच का इस्तेमाल किया जाएगा, जिस पर दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला गया था। एलिमिनेटर मैच में पिच पर पर्याप्त घास थी और ओस का असर भी नहीं देखने को मिला था। जनवरी के मध्य में वडोदरा में ओस एक फैक्टर था लेकिन अब उतना नहीं है। ऐसे में स्पिनर अपना जलवा दिखा सकते हैं। DC के पास श्री चरणी के अलावा मिन्नू मणि और स्नेह राणा जैसी स्पिन गेंदबाज हैं। वहीं RCB में श्रेयंका पाटिल और राधा यादव हैं।

RCB की नजरें दूसरे WPL खिताब पर

स्मृति मंधाना की कप्तानी में RCB ने WPL 2024 का खिताब जीता था। उसने फाइनल मुकाबले में DC को करारी शिकस्त दी थी। इस बार RCB ने टेबल टॉपर रहते हुए खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है और उसकी निगाहें दूसरे WPL खिताब पर है। टीम की बल्लेबाजी जबरदस्त फॉर्म में है। स्मृति मंधाना और ग्रेस हैरिस शुरुआती ओवरों में तेजी से रन जुटा रही हैं। वहीं मिडिल ऑर्डर में ऋचा घोष और नदीन डी क्लर्क कहीं से भी मैच पलटने की क्षमता रखती हैं।

 

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप 2016: जर्सी, जूते... खाली हाथ आई वेस्टइंडीज टीम ट्रॉफी लेकर लौटी

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

RCB - स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया वॉल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), 5 राधा यादव, नदीन डी क्लर्क, पूजा वस्त्रकर, श्रेयंका पाटिल, सयाली सतघरे, अरुंधति रेड्डी/प्रेमा रावत, लॉरेन बेल


DC - शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वुलफार्ट, जेमिमाह रॉड्रिग्स (कप्तान), मारिजान काप, चिनेले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, नंदनी शर्मा, श्री चरणी


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap