logo

ट्रेंडिंग:

बांग्लादेशी हमारे भाई, हमें सपोर्ट... T20 WC में पाकिस्तानी कप्तान का बड़बोलापन

सलमान अली आगा ने टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के लोगों से पाकिस्तान को सपोर्ट करने की मांग की है। पाकिस्तानी कप्तान ने भारत के साथ नहीं खेलने पर भी अपना रुख साफ किया है।

Salman Agha Suryakumar Yadav IND vs PAK Toss

एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के दौरान सिक्का उछालते सूर्यकुमार यादव। बगल में खड़े हैं पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा, File Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर किए जाने पर दुख जताया है। सलमान आगा ने टूर्नामेंट के आगाज से पहले कप्तानों के प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बांग्लादेशी हमारे भाई हैं। वे टूर्नामेंट में हमें सपोर्ट कर सकते हैं। पाकिस्तानी कप्तान ने भारत के साथ नहीं खेलने के अपने सरकार के फैसले पर कहा कि यह हमारे कंट्रोल में नहीं है। अगर फाइनल में भी भारतीय टीम सामने आती है तब भी हम सरकार के कहे अनुसार ही नहीं चलेंगे।

 

बांग्लादेश ने अपने टी20 वर्ल्ड के मैच भारत से श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग की थी। इंटरनेशनल क्रिकेट कांउसिल ने बांग्लादेश की यह बेतुकी मांग ठुकरा दी थी और उसे बाहर कर स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल कर लिया था। सलमान आगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बांग्लादेश को लेकर कहा, 'वे हमारे भाई हैं। वे टूर्नामेंट में हमारा समर्थन कर सकते हैं। और उन्हें देखकर बेहद दुख होता है कि वे वर्ल्ड कप नहीं खेल रहे हैं।'

 

यह भी पढ़ें: WPL 2026 का फाइनल बनेगा इतिहास का गवाह, पहली बार दिखेगा यह नजारा

....सरकार ने जो कहा, वही करेंगे

टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को निर्धारित है। पाकिस्तान की सरकार ने अपनी टीम से इस मुकाबले का बायकॉट करने के लिए कहा है। सलमान आगा ने शाहबाज सरकार के फैसले पर कहा, 'भारत का मैच हमारे कंट्रोल में नहीं है। यह सरकार का फैसला है और हम इसका सम्मान करते हैं। वे जो भी कहेंगे, हम वही करेंगे।'

 

टी20 वर्ल्ड कप शनिवार (7 फरवरी) को भारत और श्रीलंका के अलग-अलग स्टेडियम में शुरू होगा। सलमान आगा ने कहा कि अगर दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी नॉकआउट में फिर आमने-सामने होते हैं तो वे फिर से पाकिस्तान सरकार द्वारा लिए गए फैसले का पालन करेंगे। उन्होंने कहा, 'मैंने यह बात पहले भी कही है। यह सरकार का फैसला है और हम उसका सम्मान करते हैं। वे जो कहेंगे, हम वही करेंगे। मुझे नहीं पता कि मैच होगा या नहीं लेकिन सरकार ने एक बात कही है और हम वही करने जा रहे हैं। मुझे मैच के बारे में नहीं पता।' 

 

उन्होंने आगे कहा, 'अगर हमें सेमीफाइनल या फाइनल में उनके साथ फिर से खेलना पड़ा तो हमें उनके (सरकार के) पास वापस जाना होगा और उनकी सलाह पर काम करना होगा।'

 

यह भी पढ़ें: 2 हार के साथ शुरुआत, अब फाइनल खेलेगी दिल्ली कैपिटल्स, जीत का सीक्रेट क्या है?

अमेरिका से मिली हार पर क्या बोले?

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान आगा को अमेरिका और वेस्टइंडीज में हुए टूर्नामेंट के पिछले एडिशन में कमजोर मानी जाने वाली अमेरिकी टीम के खिलाफ पाकिस्तान की हार के बारे में भी याद दिलाया गया। सलमान ने कहा, 'हां, हम पिछले वर्ल्ड कप में अमेरिका से हार गए थे लेकिन अब वह इतिहास है। यह एक नया वर्ल्ड कप है। एक नई टीम और एक नया कॉम्बिनेशन है और हम बहुत उत्साहित हैं। बतौर कप्तान यह मेरा पहला वर्ल्ड कप है और मैं बस आगे बढ़कर अगुआई करना चाहता हूं और टीम के लिए जितना हो सके उतना करना चाहता हूं। टीम से बेस्ट प्रदर्शन करवाना चाहता हूं और ऐसा माहौल बनाना चाहता हूं जहां वे अपना बेस्ट प्रदर्शन कर सकें।'


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap