logo

मूड

ट्रेंडिंग:

वर्ल्ड एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप में भारत ने जीते 3 मेडल, टैली में कहां मिली जगह?

वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में भारत का अभियान समाप्त हो गया है। भारत के लिए आशीष यादव, बसंत कुमार मेघवाल और शाहनवाज खान ने मेडल जीते।

Shahnavaz Khan Ashish Yadav Basant Kumar Meghwal

शाहनवाज खान, आशीष यादव, बसंत कुमार मेघवाल, Photo Credit: Athletics Federation of India/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिका में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप 2026 में भारत के खाते में 3 मेडल रहे। ये मेडल आशीष यादव, बसंत कुमार मेघवाल और शाहनवाज खान ने दिलाए। आशीष ने जैवलिन थ्रो में सिल्वर जीता, तो बसंत ने हाई जम्प में सिल्वर हासिल किया। शाहनवाज ने लॉन्ग जम्प में ब्रॉन्ज अपने नाम किया। विमेंस हाई जम्प में पूजा सिंह से भी मेडल की उम्मीदें थीं लेकिन वह फाइनल में सातवें स्थान पर रहीं।

 

नेशनल रिकॉर्ड होल्डर पूजा सिर्फ 1.84 मीटर की ऊंचाई ही पार कर सकीं। यह उनके सीनियर लेवल पर नेशनल रिकॉर्ड 1.93 मीटर से काफी कम है। वह तीन प्रयासों में 1.87 मीटर की ऊंचाई पार करने में नाकाम रहीं। ऑस्ट्रेलिया की इजोबेल लुइसन-रो ने 1.92 मीटर के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि हंगरी की लिलियाना बटोरी (1.90 मीटर) और स्पेन की ऐताना अलोंसो (1.90 मीटर) ने क्रमशः सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए।

 

यह भी पढ़ें: गोल्ड जीतने के बाद क्यों रोईं मणिपुर की मीराबाई चानू? PM मोदी से बताई एक-एक बात

टैली में भारत को मिला यह स्थान

भारतीय महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने भी निराश किया और वह फाइनल में 9वें और अंतिम स्थान पर रही। उसने तीन मिनट 45.28 सेकंड का समय लिया। टीम में भूमिका नेहते, ताहूरा खातून, तनु चौधरी और थिया अरुमुगम शामिल थीं। अमेरिका ने 3:29.15 सेकंड के समय के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि ऑस्ट्रेलिया (3:31.39 सेकंड) ने सिल्वर और ग्रेट ब्रिटेन (3:32.08 सेकंड) ने ब्रॉन्ज जीता। 

 

भारत ने इस तरह से प्रतियोगिता में तीन मेडल के साथ अपने अभियान का समापन किया, जिसमें दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज शामिल रहा। भारत ने मेडल टैली में 27वें स्थान पर फिनिश किया। भारत ने 2021 और 2022 में भी इस प्रतियोगिता में 3-3 मेडल जीते थे, जबकि 2024 में वह सिर्फ 1 मेडल ही जीत पाया था।

 

यह भी पढ़ें: सरफराज खान की डेढ़ साल बाद टेस्ट टीम में वापसी, खेलने का मौका मिलेगा या नहीं?

अमेरिका ने किया टॉप

मेजबान अमेरिका 12 गोल्ड समेत कुल 18 मेडल जीतकर टैली में पहले पायदान पर रहा। केन्या (11 मेडल) ने दूसरा, जबकि इटली (3 गोल्ड समेत 5 मेडल) तीसरे स्थान पर रहा। जमेका ने 8 मेडल जीते, जिसमें 2 ही गोल्ड शामिल थे। ऐसे में वह मेडल टैली में इटली से एक स्थान नीचे चौथे पायदान पर है। ऑस्ट्रेलिया और इथोपिया ने संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पर फिनिश किया।

 

देश गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज टोटल मेडल
अमेरिका 12 7 4 18
केन्या 4 3 4 11
इटली 3 0 2 5
जमैका 2 3 3 8
ऑस्ट्रेलिया 2 3 1 6
इथोपिया 2 3 1 6
फ्रांस 2 2 2 6
चीन 2 1 2 5
चेक रिपब्लिक 2 1 1 4
साउथ अफ्रीका 1 3 4 8
भारत (27वां स्थान) 0 2 1 3

 

Related Topic:#Athletics

और पढ़ें